
मेरठ के थाना परतापुर में अजीब तरह का मामला सामने आया है। जिसमें शादी के नौ महीने बाद भी नवविवाहिता कुंवारी है। उसका आरोप है कि पति ने उसको छुआ तक नहीं है। नवविवाहिता का कहना है कि इन नौ महीनों में उसने अपने पति के करीब आने की कोशिश की। लेकिन हर बार वो किसी ना किसी बहाने से दूर होने की कोशिश करता है। थाने में इस तरह का मुकदमा आने से पुलिसकर्मी भी हैरान हैं।
मेरठ की युवती से शादी के नौ महीने बाद भी पति ने पत्नी को छुआ तक नहीं है। वैवाहिक संबंध बनाने तक की कोई कोशिश नहीं की। साथ रहने के बावजूद दोनों के बीच वैवाहिक संबध नहीं बने हैं। इसे लेकर विवाहिता ने पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।
शादी के नौ महीने बाद पत्नी का छलका
मेरठ निवासी एक नवविवाहिता थाना परतापुर पहुंची। थाने में पहुंचकर नवविवाहिता ने शिकायत करते हुए तहरीर दी, जिसमें लिखा कि सर, मेरी शादी को नौ महीने से अधिक समय हो गया है। लेकिन अभी तक पति ने मेरे साथ सुहागरात नहीं मनाई है। मैने कई बार पति के साथ संबंध बनाने की कोशिश की लेकिन वो हर बार कोई ना कोई बहाना बनाकर बाहर चले जाते हैं। विवाहिता ने कहा कि शादी के इतने महीने के बाद भी पति ने अभी तक उसको छुआ तक नहीं है। विवाहिता का कहना है कि पति के साथ शादी के बाद से वो एक ही जगह पर रह रही है लेकिन आज तक उसके पति ने ये अहसास नहीं कराया कि उनकी शादी हुई है। विवाहिता का कहना है वह कई बार पति से बात करने की कोशिश करती है। पति देर रात घर वापस आता है तो उसके नजदीक आने की कोशिश करती है। लेकिन पति खाना खाकर अपने लैपटॉप में बिजी हो जाता है।
विवाहिता का आरोप है कि शादी के इतने दिन बाद ना तो वैवाहिक संबंध बने हैं और ना ही पति ने उसको छुआ है। विवाहिता का आरोप है कि पति संबंध बनाने के बजाय उल्टा नौकरी का वास्ता देकर दिल्ली में फ्लैट खरीदकर देने की मांग करता है। विवाहिता की शिकायत पर परतापुर थाने में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
दिसंबर 2022 में हुई शादी लेकिन अभी तक नहीं मनी सुहागरात
थाना परतापुर क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी मवाना निवासी युवक से दिसंबर 2022 में हुई थी। विवाहिता ने बताया उसके पिता ने 26 लाख रुपए शादी में खर्च किए थे। जिससे उसकी शादी हुई वो आइटी कंपनी में एचआर पद पर है। विवाहिता ने कहा कि शादी की सुहागरात के दिन पति कमरे में नहीं आया और वो पूरी रात इंतजार करती रही। दूसरे दिन पति से बात हुई तो उसने काम का बहाना बनाया। उसके बाद से नौ महीने से लगातार कोई ना कोई बहाना बनाकर पति उससे मिलने की बात टालता रहा है।
परतापुर थाना इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की की तहरीर पर पति विशाल तेवतिया, उसके पिता सुधीर तेवतिया और मां ममता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवक वैवाहिक रिश्ते के लायक नहीं है। उसके बाद भी धोखे में रखकर शादी हुई है।