मेरठ

Mayawati Live: मायावती ने कहा- महागठबंधन से घबरा गए मोदी, भाजपा की उल्टी गिनती शुरू, देखें वीडियो

मेरठ-हापुड़ रोड पर शकरपुर गांव में मायावती की रैली जनसभा के नियत समय से करीब एक घंटे बाद पहुंची बसपा सुप्रीमाे मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट पर गठबंधन उम्मीदवार के समर्थन में रैली
2 min read
• •
Updated: 8 Apr 2019, 5:49 PM IST
meerut
भाजपा को ठोस जवाब देने के लिए इस समीकरण को मजबूत करने आ रही मायावती

मेरठ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। महागठबंधन की एकजुटता को देखकर नरेंद्र मोदी घबरा गए है। महागठबंधन केंद्र सरकार की ताबूत में आखिरी कील साबित होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले चुनाव के समय जाे वादे किए थे, उनमें एक चौथार्इ वादे भी पूरे नहीं किए। मायावती ने कहा कि आरएसएस जातिवाद को बढ़ाने वाला संगठन है , लोग इनके मंसूबों को जानें आैर चुनाव में वोट करें। बसपा सुप्रीमाे यहां मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट पर गठबंधन उम्मीदवार बसपा के याकूब कुरैशी के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित कर रही थी। यह रैली हापुड़ रोड स्थित गांव शकरपुर में चल रही है। मेरठ आैर हापुड़ लोक सभा क्षेत्राें की जबदरस्त भीड़ इस रैली में शामिल हुर्इ है।

भाजपा के गढ़ में मांगे वोट

वेस्ट यूपी में मेरठ को भाजपा का गढ़ माना जाता है। मेरठ की सात विधान सभा सीटों पर छह भाजपा विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताआें को ठोस जवाब मायावती ने दिया है। साथ ही उन्होंने उस समीकरण को मजबूत किया, जिसके बूते बसपा ने मेयर चुनाव में भाजपा के खिलाफ दमदार जीत हासिल की थी। मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट पर गठबंधन उम्मीदवार याकूब कुरैशी के समर्थन में बसपा सुप्रीमो मायावती आैर जयंत चौधरी ने वोट मांगे। दरअसल, पिछले मेयर चुनाव में बसपा की उम्मीदवार सुनीता वर्मा की जीत के बाद ही मायावती ने इस सीट पर अपना उम्मीदवार खड़ा करने का निर्णय लिया था, क्योंकि मेयर चुनाव में पार्टी की जीत में दलित- मुस्लिम समीकरण ने जोरदार जीत दिलायी थी। पहली बार यहां दलितों आैर मुस्लिमों ने कंधे से कंधा मिलाकर बसपा के पक्ष में वोट किया था। इस समीकरण को मायावती लोक सभा चुनाव में भी भुनाना चाहती हैं, इसलिए उन्होंने बसपा के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी को टिकट दिया। इस समीकरण से भाजपा खेमे भी हलचल है।

Updated on:
8 Apr 2019, 5:49 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला