मेरठ

पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए मेरठ की एथलीट प्रियंका गोस्वामी क्वालीफाई

मेरठ की एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में पैदल चाल के लिए क्वालीफाई किया है।

less than 1 minute read
Feb 14, 2023
ओलंपिक 2024 में पैदल चाल के लिए क्वालीफाई

पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेल 2024 के लिए पैदल चाल में मेरठ की प्रियंका गोस्वामी ने क्वालीफाई किया है। प्रियंका गोस्वामी के ओलंपिक क्वालीफाई करने पर मेरठ के खेल प्रेमियों में हर्ष है। वहीं पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया पर प्रियंका गोस्वामी को इसके लिए बधाई दी है।


यह भी पढ़ें : लखनऊ से एक क्लिक पर लाइव होगा बोर्ड परीक्षा केंद्र, मेरठ परिक्षेत्र में 11 लाख अभ्यार्थी

पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया पर प्रियंका गोस्वामी को बधाई देते हुए लिखा, 'रांची में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय स्पर्धा में प्रियंका गोस्वामी ने पैदल चाल में स्वर्ण पदक अपने नाम करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।


प्रियंका गोस्वामी ने 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता था। प्रियंका ने अब पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करके अपने परिजनों का मान बढ़ाया है। पेरिस ओलंपिक क्वालीफाई होने के बाद प्रियंका के घर पर खुशी का माहौल है।


प्रियंका गोस्वामी के पिता मदनपाल गोस्वामी ने बताया, '2021 टोक्यो ओलंपिक में जो कसर रह गई थी वो प्रियंका पेरिस ओलंपिक में पूरी होगी। उन्होंने कहा कि उनको अपनी बेटी पर पूरा विश्वास था कि वो पेरिस ओलंपिक में क्वालीफाई करेगी। उन्होंने कहा कि प्रियंका का अगला लक्ष्य पेरिस ओलंपिक में पदक लाने का है।

Published on:
14 Feb 2023 09:02 pm
Also Read
View All