27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ड्रग तस्कर पति को छुड़ाने चौकी पहुंचीं दो पत्नियां आपस में भिड़ीं, तमाशबीन बनी पुलिस

पुलिस से ड्रग तस्कर पति को छुड़ाने के लिए दो पत्नियां चौकी पहुंचीं। दोनों ही गिरफ्तार पति पर अपना हक जताते हुए आपस में भिड़ गईं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 7 Feb 2023, 9:59 AM IST

ड्रग तस्कर को छुड़ाने चौकी पर पहुंचीं दो पत्नियां आपस में भिड़ीं, तमाशबीन बनी पुलिस

पुलिस चौकी के बाहर आपस में भिड़तीं महिलाएं।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के पिलोखड़ी चौकी के बाहर ड्रग तस्कर पति पर दो पत्नियां अपना हक जताने के के लिए भिड़ गई।

दोनों पत्नियों ने चौकी के बाहर जमकर हंगामा किया। दोनों आपस में मारपीट करती रहीं और पुलिस तमाशबीन बनी रही। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को अलग किया।

यह भी पढ़ें : फर्जी महिला आईएफएस अधिकारी के घर रेड, पीएम मोदी की रैली में अधिकारी बन घूमी थीं जोया खान


युवक को पुलिस ने किया था गिरफ्तार
थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के पिलोखड़ी पुलिस चौकी पर साजिद नामक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर लाया गया। साजिद क्षेत्र में ड्रग तस्करी करता है। साजिद ने दो शादियां की हुईं हैं।

पति की गिरफ्तारी के बाद दोनों महिलाएं पहली पत्नी फराह और दूसरी पत्नी निशा चौकी पर पहुंच गई। दोनों पत्नियों का आमना-सामना होने पर बवाल हो गया। दोनों पत्नियां आपस में मारपीट करने लगी। दोनों में जमकर मारपीट हुई।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी तानाशाह परवेज मुशर्रफ आना चाहते थे मेरठ, पूर्वजों की कब्र पर फातिहा पढ़ने की थी हसरत

बताया जा रहा है कि दूसरी पत्नी निशा का मोबाइल साजिद ने पहली पत्नी फराह को दे दिया था। फराह ने जैसे ही निशा का मोबाइल दिखाया तो दोनों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान आसपास के लोगों ने समझा-बुझाकर शांत कराया।

यह भी पढ़ें : महिला कांस्टेबल की आनी थी बारात, हल्दी की रस्म के बाद बाथरूम में ऐसी हालत में मिली, मचा हड़कंप

पुलिस ने बताया कि ड्रग तस्कर साजिद को चरस बेचने के मामले में गिरफ्तार किया था। दोनों पत्नियां साजिद को छुड़ाने के लिए चौकी पर आई थीं। जिसके बाद दोनों में मारपीट हो गई।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग