27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला कांस्टेबल की आनी थी बारात, हल्दी की रस्म के बाद बाथरूम में ऐसी हालत में मिली, मचा हड़कंप

जिले में एक महिला कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसकी मंगलवार को बारात आनी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 6 Feb 2023, 11:31 AM IST

हल्दी की रस्म के बाद महिला कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मंगलवार को आनी थी बारात

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

सरधना थाना क्षेत्र के अहमदाबाद गांव में एक महिला कांस्टेबल की बाथरूम में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद गांव पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मृतक महिला कांस्टेबल के परिजनों से पूछताछ की। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


यह भी पढ़ें : मामी और भांजे के प्यार में बाधक बना मामा, खेत में बुलाकर कर दिया काम तमाम

हल्दी की रस्म के बाद बाथरूम में गई नहाने
थाना सरधना क्षेत्र के गांव अहमदाबाद गांव गीता तालियान पुत्री स्व. गजराज सिंह तालियान मुजफ्फरनगर में कांस्टेबल के पद पर तैनात थी। परिजनों ने बताया कि उसकी मंगलवार को शादी थी। हल्दी के बाद बांध लगने पर वह बाथरूम में नहाने गई। जब काफी देर तक गीता बाहर नहीं आई।

इस पर परिजनों ने जैसे-तैसे दरवाजा खोला। उस समय तक गीता की मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सीओ बृजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।


यह भी पढ़ें : दुष्कर्म की कोशिश कर रहे युवक का महिला ने चबा डाला पूरा होठ, कटकर गिरा नीचे तो चिल्लाया

शोक में बदली शादी की खुशियां
मृतक महिला कांस्टेबल की बुआ राजेश ने बताया कि कल मंगलवार को गीता की शादी थी। महिला संगीत का कार्यक्रम था। ढोलक बज रही थी। इसी समय गीता की हल्दी की रस्म हुई।


यह भी पढ़ें : सामूहिक दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी, पंचायत ने 15 लाख में कराया समझौता

इसके बाद बांध रख दिए गए थे। लेकिन, किसे पता था कि यह सब अचानक हो जाएगा। परिजनों ने बताया कि गीता को इंटरनेट मीडिया का शौक नहीं था। वह फोटो भी कम खिंचवाती थी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग