
पुलिस ने पत्नी और भांजे को किया गिरफ्तार
थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव डाहर में मामी और भांजे के इश्क में मामा को अपनी जान गंवानी पड़ी। मामी के इश्क में अंधे भांजे ने अपने मामा को गोली मार दी।
डाहर गांव का संदीप गांव में नाई की दुकान पर काम करता था। परिजनों के अनुसार तीन दिन पहले वह दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान किसी युवक ने उसे फोन कर बुला लिया। जिसके बाद वह लापता हो गया। युवक शाम तक भी घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी।
यह भी पढ़ें : दुष्कर्म की कोशिश कर रहे युवक का महिला ने चबा डाला पूरा होठ, कटकर गिरा नीचे तो चिल्लाया
युवक का शव मेरठ-करनावल हाईवे के निकट जंगल में पड़ा मिला। परिजनों ने थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर मेरठ करनाल-हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ सरधना ब्रिजेश कुमार सिंह ने किसी तरह गुस्साए ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया और जाम खुलवाया।
मेरठ सरूरपुर के डाहर गांव निवासी संदीप की हत्या से पहले आरोपी भांजे जॉनी ने पहले उन्हें फोन कर खेत पर बुलाया। नलकूप की ओर जाते समय तमंचे से पहली गोली उनकी पीठ पर और दूसरी उनके सीने पर मारी।
पुलिस के मुताबिक प्रीति ने बताया कि डेढ़ साल पहले जॉनी उनके घर पर आकर रहने लगा था। इसी दौरान उनके संबंध बन गए। पति संदीप इसका विरोध करते थे। डेढ़ महीने पहले दोनों ने संदीप की हत्या साजिश रची।
यह भी पढ़ें : सामूहिक दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी, पंचायत ने 15 लाख में कराया समझौता
एक दिन पहले पत्नी का मायके जाना और वारदात के अगले दिन वापस आना भी उनके प्लान का हिस्सा था, ताकि किसी को शक न हो। संदीप की शादी चार साल पहले प्रीति से हुई थी। दंपती के डेढ़ साल की बेटी नायरा है। बेटी के होने पर जॉनी यहां आया था और यहीं रहने लगा।
यह भी पढ़ें : चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में तुर्की से मिले इनपुट पर सीबीआई का मेरठ में छापा
इसके दो महीने बाद दोनों में संबंध हो गए। परिवार के लोगों को शक हुआ था तो उन्होंने जॉनी घर से भगा दिया। इसके बावजूद जॉनी और प्रीति फोन पर बातचीत करते रहे। प्रीति जॉनी से मिलने के लिए कई बार दौराला गई थी।
संदीप भी प्रीति को धमकाने लगे थे। यह बाद प्रीति ने जॉनी को बताई। इसके बाद ही उन्होंने संदीप को रास्ते से हटाने की ठान ली थी।
जॉनी के अनुसार संदीप की हत्या के बाद जॉनी ने प्रीति को फोन कर इसकी जानकारी दी। वारदात में जॉनी का दोस्त भी था। इसकी जांच की जा रही है।
Published on:
5 Feb 2023, 7:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.