मेरठ

IPL Auction: अपने पहले ही रणजी सीजन के दौरान मेरठ का यह बल्लेबाज हुआ शामिल, जानिए क्यों है इस पर सबकी नजर

अपने पहले ही रणजी सत्र में शानदार प्रदर्शन के आधार आर्इपीएल के संभावित क्रिकेटरों की लिस्ट में
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2018, 11:07 AM IST
meerut
IPL Auction: अपना पहला रणजी सीजन खेलने पर मेरठ का यह बल्लेबाज हुआ शामिल, जानिए क्यों है इस पर सबकी नजर

मेरठ। प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार, सुदीप त्यागी, कर्ण शर्मा के बाद मेरठ का एक आैर क्रिकेटर मैदान में धमाल मचाने के लिए तैयार है। यूपी अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19 में जगह बनाने के बाद इस क्रिकेटर ने इस रणजी सत्र में अपने कॅरियर के पहले ही मैच में शतक जड़कर वह काम कर दिखाया, जो अभी तक बड़े बल्लेबाज भी नहीं कर पाए थे। यही वजह है कि मंगलवार से शुरू हो रही आर्इपीएल 2019 की टीमों के लिए 346 क्रिकेटरों पर लगने वाली बोली में मेरठ के इस उभरते क्रिकेटर को शामिल किया गया है। यह क्रिकेटर है यूपी रणजी क्रिकेट टीम में मध्यक्रम का बल्लेबाज, भामाशाह (विक्टोरिया पार्क) का प्रशिक्षु प्रियम गर्ग। आर्इपीएल में क्रिकेटरों की नीलामी सूची में उसे शामिल किया गया है। अपने पहले ही रणजी सत्र में प्रदर्शन के आधार पर प्रियम गर्ग को क्रिकेटरों पर लगने वाली बोली में शामिल किए जाने से जान सकते हैं कि मेरठ के इस उभरते बल्लेबाज में कितनी प्रतिभा होगी।

पहले रणजी मैच में ही शतक

दाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज प्रियम गर्ग ने यूपी की अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19 के लिए खेलते हुए यूपी रणजी ट्राफी में स्थान बनाया है। इस साल प्रियम गर्ग को यूपी रणजी टीम की आेर से खेलने का मौका मिला। कानपुर में एक से चार नवंबर 2018 को अपने कॅरियर के पहले ही रणजी मुकाबले में प्रियम गर्ग ने गोवा के खिलाफ कानपुर में नाबाद 117 रन बनाकर शानदार शुरुआत की आैर अपनी टीम को मुकाबला जिताने में अहम भूमिका निभार्इ। अपने पहले ही रणजी सत्र में अभी तक प्रियम गर्ग छह मैचों की नौ पारियों में 77 की आैसत से 462 रन बना चुके हैं। इसमें एक शतक आैर चार अर्धशतक शामिल हैं। तकनीकी रूप से बेहद मजबूत इस बल्लेबाज के प्रदर्शन से सबकी निगाह इस पर गर्इ है। हालांकि प्रियम गर्ग का बेस प्राइज फिलहाल 20 लाख रुपये है, लेकिन इस पर कितनी बोली लगेगी, देखने वाली बात होगी। प्रियम गर्ग के कोच संजय रस्तोगी का कहना है कि प्रियम गर्ग बहुत प्रतिभावान है आैर मैदान पर र्इमानदारी से खूब मेहनत भी की है। उसकी बल्लेबाजी में काफी गहरार्इ है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला