मेरठ

शादी से वापस लौट रहे भाजपा नेता का परिवार ऐसे आया दहशत में, देखें वीडियो

शादी में किसी बात को लेकर हुर्इ थी कहासुनी, लौटते वक्त दूसरे पक्ष ने किया हमला    
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2018, 5:50 PM IST
meerut
शादी से वापस लौट रहे भाजपा नेता का परिवार ऐसे आया दहशत में, देखे वीडियो

मेरठ। अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद है, इसकी बानगी देखनी हो तो मेरठ में आइए। यहां पर बेखौफ बदमाश किस तरह आतंक फैलाते हैं। बदमाशों के इस आतंक का निशाना ऐसे ही एक परिवार बन गया। जब वह शादी में शामिल होने गया था और वहां से खुशी-खुशी वापस लौट रहा था। शादी में परिवार के ही एक व्यक्ति के साथ कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी। जिसमें बाद में समझौता करवा दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी युवकों में क्रोध रहा और उन्होंने स्कार्पियो सवार परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग की यह घटना सीसी टीवी में कैद हुई। जिसको लेकर अब थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।

शादी में शामिल हुआ था पड़ोसी भी

थाना नौचंदी अंतर्गत जय भीमनगर निवासी भाजपा नेता संजीव प्रधान अपने परिजनों के साथ शादी में शामिल होने अपने परिजनों के साथ मोदीनगर गए थे। इसी शादी में उनके ही मोहल्ले का जिम संचालक शौकेन्द्र ढाका भी गया था। शादी समारोह में संजीव प्रधान और शौकेन्द्र ढाका की किसी बात को लेकर आपस में बहस हो गई। इस पर मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया था।

लौटते वक्त कार पर की फायरिंग

इसके बाद जब संजीव प्रधान अपने परिजनों के साथ वापस लौट रहे थे तो जिम संचालक शौकेन्द्र ढाका ने अपने तीन-चार साथियों के साथ मोहल्ले में ही हमला बोल दिया। संजीव प्रधान अपने परिजनों के साथ स्कार्पियो में सवार होकर लौट रहे थे। इस दौरान शौकेन्द्र ने उनकी स्कार्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें पूरा परिवार बाल-बाल बचा। इसकी शिकायत नौचंदी थाने में की गई। जिसमें शौकेन्द्र और कर्ण नामक युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। एसओ नौचंदी ने बताया कि भाजपा नेता की ओर से आई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Updated on:
23 Nov 2018, 5:50 PM IST
Published on: