मेरठ

दूरदर्शन पर श्री कृष्णा में कन्हैया संग रास रचाती नजर आएगी मेरठ की ये बेटी

Highlights - दूरदर्शन पर शुरू हुए सीरियल श्रीकृष्णा में मेरठ की बेटी श्वेता ने निभाई है राधा की भूमिका - श्वेता के पिता राकेश रस्तोगी बोले- मात्र चार वर्ष की उम्र से सीरियलों में आने लगी थी श्वेता - धारावाहिक श्रीकृष्णा के पुन: प्रसारण से परिवार के लोग बेहद खुश
2 min read
• •
Updated: 6 May 2020, 1:37 PM IST
shweta-rastogi-radha.jpg

मेरठ. रामायण में मंदोदरी का किरदार निभाने वाली मेरठ की अपराजिता भूषण के बाद अब मेरठ की एक और बेटी दूरदर्शन पर शुरू होने वाले श्रीकृष्णा में कन्हैया के साथ रास खेलती नजर आएंगी। बता दें कि दूरदर्शन पर शुरू हुए सीरियल श्रीकृष्णा में मेरठ की श्वेता चौधरी ने राधा का किरदार निभाया है। बता दें कि फिलहाल श्वेता मुंबई में रहती हैं। वहीं उनके पिता राकेश रस्तोगी और मां करूणा रस्तोगी मेरठ में रहते हैं। श्वेता के माता-पिता कहते हैं कि अब वह मुबई में शेटल है। हालांकि जब भी उसे समय मिलता है तो वह मेरठ जरूर आती है। मेरठ से उसकी बहुत सी यादें जुड़ीं हैं।

पिता राकेश रस्तोगी बताते हैं कि वह बरेली की मूल निवासी हैं, लेकिन श्वेता के जन्म के बाद वह मेरठ में आबूलेन स्थित घर में आकर बस गए थे। उन्होंने बताया कि श्वेता ने कुछ दिन गुरु तेग बहादुर स्कूल में शिक्षा ग्रहण की थी। हम उसे प्यार से चीना बुलाते हैं। श्रीकृष्णा में राधा का किरदार मिलने के बाद श्वेता मुंबई चली गई। इसके बाद उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने बताया कि श्वेता मात्र चार वर्ष की उम्र से ही सीरियलों में आने लगी थी। श्वेता ने कई फिल्मों के अलावा कई धारावाहिकों में भी काम किया है।

उन्होंने बताया कि अक्सर श्वेता ने फिल्म अभिनेत्रियों के किरदार निभाए हैं। इसलिए मुंबई में उन्हें बेबी श्वेता के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि 90 के दशक में आई बॉलीवुड की करीबन सभी फिल्मों में श्वेता ने भूमिका अदा की थी। श्वेता एक अच्छी कलाकार होने के साथ-साथ अच्छी क्लासिकल डांसर भी है। उन्होंने बताया कि 27 साल बाद धारावाहिक श्रीकृष्णा के पुन: प्रसारण से परिवार के लोग बेहद खुश हैं। वह फिर से अपनी बेटी के बचपन को देखने को आतुर हैं।

श्री कृष्णा धारावाहिक में श्वेता ने भगवान कृष्ण के साथ कई लीलाएं की हैं। वह मधुबन में भगवान के साथ नृत्य करती नजर आएंगी। इसके साथ ही दिल को छू लेने वाले कई दृष्यों में वह अहम भूमिका में नजर आएंगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला