मेरठ

रेड जोन में शामिल हुआ वेस्ट यूपी का ये जिला, अभी तक यहां मिल चुके 68 कोरोना पॉजिटिव, 106 की रिपोर्ट का इंतजार

Highlights मेरठ जनपद में 19 हॉटस्पॉट बनाए जा चुके 106 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आना बाकी स्वास्थ्य विभाग की चेन तोडऩे की कोशिश  
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Apr 2020, 4:40 PM IST
meerut

मेरठ। कोरोना के मरीजों की संख्या को देखते हुए मेरठ को रेड जोन में शामिल किया गया है। निरंतर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। अभी तक मेरठ जनपद में 68 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा 13 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा जा चुका है। अभी भी 106 लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। कोरोना की चेन तोडऩे की कोशिशें लगातार जारी है। पॉजिटिव आए जमातियों के संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है।

सुबह रोज की तरह आठ बजे दुकानें खुलीं और लोागें ने जरूरत का सामान राशन और सब्जी आदि की खरीदारी की। लॉकडाउन का पालन कराने के लिये पुलिस तैनात रही। जनपद के सील किए गए हॉटस्पॉट में भी जरूरत का सामान जिम्मेदारों की मदद से घरों पर ही उपलब्ध कराया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए शहर के वैशाली मैदान में सदर सब्जी मंडी शिफ्ट करने के बाद भी मंडी नहीं लगी।

एडीजी प्रशांत कुमार बिना यूनिफॉर्म सदर सब्जी मंडी सामान लेने पहुंच गए और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए राशन भी खरीदा। बता दें कि मेरठ, नोएडा और गजियाबाद में केसों को मिलना जारी है। एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि मेरठ को रेड जोन में शामिल किया गया है, जिसके बाद यहां पर और सख्ती की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला