मेरठ

State Agriculture Minister reached Meerut : मेरठ पहुंचे कृषि मंत्री का बड़ा दावा, छुट्टा पशुओं की समस्या का होगा समाधान

प्रदेश के कृषिमंत्री एवं मेरठ के प्रभारी सूर्यप्रताप शाही ने शुक्रवार को विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। दोपहर को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि छुट्टा पशुओं की समस्या का निस्तारण जल्द कराया जाएगा। यह सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए गंगा किनारे जैविक खेती पर ध्यान दिया जाएगा। जिससे किसान खेती के अन्य विकल्पों पर भी कार्य कर आगे बढ़ सकें।
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2022, 9:04 PM IST
State Agriculture Minister reached Meerut : मेरठ पहुंचे कृषि मंत्री का बड़ा दावा, छुट्टा पशुओं की समस्या का होगा समाधान
State Agriculture Minister reached Meerut : मेरठ पहुंचे कृषि मंत्री का बड़ा दावा, छुट्टा पशुओं की समस्या का होगा समाधान

प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग, मंत्री और मेरठ मंडल के प्रभारी सूर्य प्रताप शाही आज मेरठ दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने मेरठ के विकास कार्य और कानून की समीक्षा बैठक की। इस दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं यह मेरा मेरठ का पहला दौरा है। कार्यकर्ताओं ने कृषि मंत्री से कहा कि किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिलने में समस्या आ रही है। जिन किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक थे, उनको बार-बार आधार से लिंक कराने को कहा जा रहा है। इसके चलते किसानों के बैंक खाते में सम्मान निधि नहीं आ रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस समस्या के हल के लिए अलग से एक सेंटर बनाया जाए।


इसके बाद कृषि मंत्री ने जिलाधिकारी दीपक मीणा के साथ कलेक्ट्रेट कम्पाउण्ड एवं इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेन्टर का निरीक्षण किया। मंत्री द्वारा जनपद में कराये जा रहे टीकाकरण की विस्तृत रूप से जानकारी लेते हुये कोरोना मरीजों को लगातार दिये जा रहे उपचार के संबंध में जानकारी ली गई। कृषि मंत्री द्वारा फोन पर कोरोना मरीज ऊषा देवी से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गयी। इस दौरान वार्ता के क्रम में मरीज द्वारा कोविड कमांड सेन्टर द्वारा दिये जा रहे उपचार के संबंध में संतोष व्यक्त किया गया। मंत्री द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कोरोना मरीजों के लगातार संपर्क में रहते हुये गुणवत्तापूर्ण त्वरित व समय पर उपचार सुनिश्चित कराया जाये।

प्रभारी मंत्री ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों को उपचार हेतु दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और उपचारित मरीजों की समय से देखभाल कर उचित उपचार दिए। प्रभारी मंत्री द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित संयुक्त कार्यालय एवं भूलेख अनुभाग का निरीक्षण कर कार्यालय में उपस्थित रजिस्टर का अवलोकन करते हुये निर्देशित किया गया कि समस्त अधिकारी व कर्मचारी शासन द्वारा दिये जा रहे निर्देशों के अनुसार कार्यालय में समय से बैठकर कार्यों का सही प्रकार से संपादन करे। इस अवसर पर विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, सीएमओ डा0 अखिलेश मोहन एवं कोविड कमांड सेन्टर के संबंधित अधिकारी व कर्मचारी तथा कलक्ट्रेट के संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला