मेरठ

बुरी नीयत से घर में घुसे दबंग युवकों को छात्रा ने कपड़े की थपकी से सिखाया सबक एेसा कि…

मेरठ के परतापुर के गांव का मामला, दुस्साहस देखकर युवक छात्रा की पिटार्इ करके फरार  
2 min read
• •
Updated: 1 Dec 2018, 3:39 PM IST
meerut
बुरी नीयत से घर में घुसे दबंग युवकों को छात्रा ने कपड़े की थपकी से सिखाया सबक एेसा कि...

मेरठ। थाना परतापुर के एक गांव में छात्रा से दुष्कर्म करने की नीयत से पहुंचे दबंग युवकों का छात्रा ने कपड़े धोने वाली थपकी से ये हाल किया कि दबंगों को नानी याद आ गई। छात्रा का ये दुस्साहस देख दबंग युवकों ने छात्रा पर हमला बोल दिया और उसकी लात-घूंसों से पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप ये घायल हो गई। परतापुर थाना क्षेत्र में गांव के कुछ दबंगो ने दुष्कर्म में विफल रहने पर पहले छात्रा को जमकर पीटा। आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने यहां पर भी खेल कर दिया। थाना पुलिस ने दबंगों से साठगांठ करके उल्टा पीड़िता छात्रा के चाचा को हवालात में डाल दिया और अब पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। दबंगों ने छात्रा को भुगत लेने की चेतावनी दी है।

छात्रा ने एसएसपी से की शिकायत

एसएसपी कार्यालय पहुंची मुजक्कीपुर निवासी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने आरोप लगाया कि काॅलेज आते-जाते समय उसी के गांव का निवासी विवेक अक्सर उसके साथ छेड़खानी करते हुए उस पर दोस्ती का दबाव बनाता था। उसने इसके लिए कई बार विवेक से ऐसा न करने को कहा था, लेकिन इसके बाद भी युवक विवेक छात्रा को परेशान करता था। आरोप है कि पिछली रात विवेक ने घर में अकेली छात्रा को बदनीयत से दबोचकर उसके कपड़े फाड डाले। उसके साथ उसके दोस्त भी थे। जिस पर छात्रा ने उस पर थपकी से हमला बोल दिया। जिसके बाद विवेक और उसके साथी पुष्पेन्द्र, अनुज और मनीष ने छात्रा की लात-घूंसों से जमकर पिटाई की और फरार हो गए। पिटाई से छात्रा घायल हो गई।

छात्रा ने लगाए पुलिस पर आरोप

पीड़िता का आरोप है कि उसके परिजन घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने परतापुर थाने पहुंचे तो पुलिस ने उल्टा उसके चाचा रजत को हवालात में डाल दिया। वहीं, थाना पुलिस उन पर आरोपियों से समझौते का दबाव बना रही है। पीड़िता की शिकायत पर आलाधिकारियों ने मामले में जांच की बात कही है। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला