मेरठ

मेरठ-करनाल हाइवे पर गलत दिशा में आए ट्रक से बस की टक्कर, कर्इ घायल

रोडवेज बस के परिचालक ने अपने अफसरों पर लगाए आरोप, कहा- समय पर बसों की फिटनेस नहीं कराते  
2 min read
• •
Updated: 25 Mar 2018, 7:18 PM IST
meerut

मेरठ। मेरठ के करनाल हाइवे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बस और र्इंटों से भरे ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर होते ही बस में बैठे यात्रियों की चीख पुकार निकलने लगी। इसे सुनकर आसपास के लोग बस के पास पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को निकालना शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गर्इ और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। इनमें से कुछ को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं दुर्घटना में डेढ़ दर्जन लोग घायल हैं जबकि बस चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

बसों की फिटनेस खराब

बस के परिचालक और हेल्पर की मानें तो वे अधिकारी से कई बार शिकायत कर चुके हैं कि बसों की हालत ठीक नहीं है न ही ब्रेक है बसों में। काफी समय से बसों की सर्विस भी नहीं हुई है, इसलिए बसें फिट होने के बाद ही हम बसों को लेकर जाएंगे, लेकिन अधिकारियों द्वारा जबरदस्ती इन बसों को लेकर जाने के लिए कहा जाता है, जिससे आज यह हादसा हुआ है।

ब्रेक नहीं लगा पाया चालक

जैसे ही ड्राइवर बस लेकर बेगमपुल से सरूरपुर के लिए जा रहा था तो रास्ते में कंकड़खेड़ा इलाके के करनाल हाइवे पर र्इंटों से भरे ट्रक ने गलत दिशा में ट्रक मोड़ दिया। बस चालक ने बस के ब्रेक लगाए, लेकिन ब्रेक नहीं लगे इसी कारण यह हादसा हुआ। बता दें कि एक हफ्ते पहले भी इसी रोड पर एक बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत भी हो गई थी और कई लोग घायल थे, लेकिन रोडवेज के लापरवाह अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला