मेरठ

नीले ड्रम वाले मुस्कान-साहिल को मिलेगी सजा, 22 गवाहों ने खोले सौरभ हत्या के राज, 15 अप्रैल को आएगा फैसला

मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में 22 गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है।

3 min read
Apr 10, 2026
मेरठ हत्याकांड में पत्नी और प्रेमी पर शिकंजा

Meerut Neela Drum Murder Case : मेरठ का चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। इस मामले में सौरभ राजपूत की निर्मम हत्या की गई थी। उनकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल पर आरोप है। कोर्ट में सभी 22 गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं। अब 15 अप्रैल को मुस्कान और साहिल को जज के सामने पेश किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हर गवाह ने मुस्कान और साहिल को ही हत्यारा बताया है। ऐसे में दोनों को सजा मिलने की संभावना बहुत मजबूत मानी जा रही है।

हत्या की भयावह कहानी

सौरभ राजपूत लंदन में नौकरी करते थे। वे अपनी पत्नी मुस्कान और बेटी पीहू का जन्मदिन मनाने के लिए मेरठ आए थे। 3 मार्च 2025 की रात को उनकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने मिलकर सौरभ की हत्या कर दी। पुलिस जांच के मुताबिक, हत्या पहले से प्लान की गई थी। आरोपियों ने चाकू, उस्तरा, सीमेंट, बालू और एक बड़ा नीला ड्रम पहले ही खरीद लिया था। हत्या के बाद शव को बहुत बेरहमी से काटा गया। शव के टुकड़ों को सीमेंट और बालू के मिश्रण में भरकर नीले ड्रम के अंदर छिपा दिया गया। घटनास्थल पर खून के निशान पूरे कमरे में फैले हुए थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी धारदार हथियारों से की गई क्रूर हत्या की पुष्टि हुई है।

सौरभ के भाई राहुल उर्फ बबलू की गवाही

सौरभ के बड़े भाई राहुल उर्फ बबलू ने कोर्ट में बताया कि सौरभ से लगातार बात नहीं हो रही थी। उन्हें चिंता होने लगी। 17 मार्च को किसी ने बताया कि भाई की बॉडी घर में पड़ी है। जब वे वहां पहुंचे तो एक लाश देखी, जो उनके छोटे भाई सौरभ की थी। राहुल ने साफ कहा कि हत्या उनकी भाभी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने की है। सौरभ और मुस्कान की लव मैरिज हुई थी। सौरभ लंदन से आया था तो बेटी का बर्थडे मनाने। इसके बाद वे अचानक गायब हो गए। राहुल को गवाही के लिए 8 बार बुलाया गया। सरकारी वकील रेखा जैन ने उनसे कई सवाल पूछे।

मां रेणू देवी का बयान

मृतक सौरभ की मां रेणू देवी ने कोर्ट में बताया कि उनके छोटे बेटे सौरभ को मुस्कान रस्तोगी से प्यार हो गया था। परिवार के मना करने के बावजूद सौरभ ने मुस्कान से शादी कर ली। शादी के बाद मुस्कान ससुराल में रहती थी, तो उसका व्यवहार बहुत खराब था। वह सौरभ का ख्याल नहीं रखती थी और पूरे परिवार से झगड़ती रहती थी। रेणू देवी ने यह भी कहा कि शादी से पहले मुस्कान साहिल से मिलती-जुलती रहती थी। सौरभ लंदन चले गए तो भी दोनों अक्सर मिलते थे। एक बार मुस्कान घर छोड़कर साहिल के साथ चली गई थी। बाद में पुलिस की मदद से उसे ढूंढा गया। सौरभ ने मुस्कान को साहिल से दूर रहने को कहा, लेकिन वह नहीं मानी। आखिरकार मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर बेटे को मार डाला।

पड़ोसी सौरभ की गवाही

एक पड़ोसी, जो ब्रह्मपुरी में रहता है, उसने बताया कि वह सौरभ को जानता था। 3 मार्च की रात उसे साहिल को सौरभ के घर जाते देखा था। उस समय घर पर सौरभ और मुस्कान दोनों थे। रात में साहिल मुस्कान के घर गया था। 17 मार्च को पता चला कि साहिल और मुस्कान ने मिलकर सौरभ की हत्या कर दी और शव नीले ड्रम में छिपाया। वहां पुलिस की भारी तैनाती थी।

पुलिस और फोरेंसिक टीम की गवाही

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने कोर्ट में घटनास्थल की भयावहता बताई। पूरे कमरे में खून बिखरा हुआ था। शव को काटकर सीमेंट में ड्रम के अंदर छिपाया गया था। डॉक्टरों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने भी हत्या की क्रूरता को साबित किया। सभी गवाहों के बयान एक तरफा मुस्कान और साहिल के खिलाफ हैं।

केस का आगे क्या होगा?

अब सभी 22 गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है। 15 अप्रैल को मुस्कान और साहिल कोर्ट में जज के सामने पेश होंगे। इसके बाद फाइनल आर्गुमेंट होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सारी गवाहियां दोनों आरोपियों को दोषी साबित कर रही हैं। इसलिए उन्हें सजा मिलना तय माना जा रहा है। यह केस पूरे देश में चर्चा का विषय बना रहा। लव मैरिज के बाद परिवार की खुशियों को बर्बाद करने वाली इस घटना ने कई सवाल खड़े किए हैं।

Published on:
10 Apr 2026 09:28 am
Also Read
View All