मेरठ

अटल बिहारी वाजपेयी की विपक्षी नेताआें ने की इतनी प्रशंसा आैर भाजपा नेताआें को दी यह सलाह

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से जनपद के लोग स्तब्ध    
2 min read
• •
Updated: 16 Aug 2018, 9:24 PM IST
meerut
अटल बिहारी वाजपेयी की विपक्षी नेताआें ने की इतनी प्रशंसा आैर भाजपा नेताआें को दी यह सलाह

मेरठ। कई दिन के अथक प्रयासों के बाद भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को एम्स के चिकित्सक नहीं बचा सके। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने शाम 5:05 पर अंतिम सांस ली। वह 94 वर्ष के थे। अटल जी की मृत्यु से भाजपा को गहरा आघात लगा है। भाजपा और उसके वरिष्ठ नेता सदमे में हैं। वहीं विपक्ष ने भी अटल जी को एक अच्छा नेता बताया है। विपक्ष का कहना है कि देश ने एक अच्छा वक्ता और जुझारू नेता खो दिया है।

'कभी अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं किया'

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव डा. मैराजुद्दीन ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी जी सहित्यकार थे। वह दिल के अच्छे थे। उनके बोलचाल और उनके व्यवहार से बीजेपी के नेताओं को सबक लेना चाहिए। शिष्टाचार उनके रग-रग में भरा हुआ था। उन्होंने संसद में कभी अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं किया। शायद यही कारण रहा कि उनके विरोधी भी उनकी भाषा और मिलनसार के कायल रहे। उनका जाना भारतीय राजनीति जगत को स्तब्ध कर देने वाला है।

'देश ने खोया एक जुझारू नेता'

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. संजीव अग्रवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी देश के अच्छे नेता थे। पूर्व प्रधानमंत्री अच्छा व्यक्तित्व रखते थे। देश में उन्होंने विपक्ष की अच्छी भूमिका निभाई थी। उन्होंने हमेशा स्वच्छ राजनीति की। वह दूसरे नेताओं के लिए एक मिसाल के तौर पर देखे जाते थे। उनके जाने से देश के राजनैतिक जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है।

'शालीनता के धनी थे अटल जी'

समाजवादी पार्टी सरकार में पूर्व राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त डा. कुलदीप उज्जव्वल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी सभ्यता और शालीनता की राजनीति के धनी थे। उन्होंने जीवन भर देश और समाज को बेहतरी के रास्ते पर ले जाने की कोशिश की। आज उनके निधन पर पूरा देश अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहा है। उनका जाना देश के लिए एक बहुत बड़ी हानि है।

'देश को स्वस्थ राजनीतिक परिवेश दिया'

'आप' नेता मनोज हंस ने कहा कि यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वह एक अच्छे नेता, कवि और वक्ता थे। उनके जाने से देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है। उनके जैसा नेता मिल पाना देश के लिए संभव नहीं है। अटल जी ने देश को स्वस्थ राजनीति का माहौल दिया। उन्होंने बताया कि आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन भी है, लेकिन अटल जी की बीमारी के बारे में जानकर उन्होंने अपने जन्मदिन के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं।

'नेताआें को सबक लेना चाहिए'

कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि अटल जी के स्वर्गवास से देश स्तब्ध है। हमने आज देश का महान नेता खो दिया। वह चाहे विपक्ष में हो या पक्ष में, उन्होंने हमेशा दमदार भूमिका निभाई। उनकी विदेश नीति आज भी विश्व के लिए एक मिसाल है। कई अच्छे मौकों पर अटल जी ने भारत का नेतृत्व किया था। आज अटल जी से दूसरे नेताओं को सबक लेना चाहिए। उन्होंने हमेशा स्वच्छ राजनीति की है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला