मेरठ

मेरठ के यात्रियों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, हरियाणा जाना होगा आसान

भारी वाहन चालकों की ऐसे बढ़ेगी मुसीबत
2 min read
• •
Updated: 13 Apr 2018, 1:39 PM IST
Meerut to Haryana

मेरठ। मेरठ से हरियाणा को जाने वाला ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे उन लोगों की राह आसान करेगा जो हरियाणा के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने के लिए दिल्ली के जाम में घंटों फंसे रहते थे।

सोनीपत से पलवल की दूरी तय होगी 90 मिनट में
पेरीफेरल एक्सप्रेस वे के बन जाने से सोनीपत से पलवल की दूरी मात्र 90 मिनट में तय होगी। 135 किमी लंबे इस एक्सप्रेस वे को दोनों तरफ से छह लाइन का बनाया गया है। पेरिफेरल एक्सप्रेस वे का काम तेजी से चल रहा है और करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा भी हो चुका है। बाकी कार्य जल्द पूरा होने के बाद इस पर जल्द ही वाहन फर्राटा भरेंगे। उम्मीद है कि मई तक दुहाई तक एक्सप्रेस-वे को यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। मेरठ-दिल्ली मार्ग स्थित दुहाई से इस एक्सप्रेस-वे पर मेरठ के यात्री चढ़ सकेंगे और पलवल या फिर सोनीपत जा सकेंगे।

भारी और ओवरलोड वाहनों की होगी नो एंट्री
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर ओवरलोड वाहनों की नो एंट्री होगी। एक्सप्रेस-वे पर एक्जिट और इन होने के द्वारों पर हाइट गेट लगाए गए हैं। जिनके अंदर से ओवरलोड वाहन निकल ही नहीं पाएंगे। 135 किमी लंबे इस पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर छह निकास और प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। इन प्रवेश द्वारों पर ही हाइट गेट लगाए गए हैं। एक बार एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने के बाद दूसरे निकास द्वार पर ही आप उससे निकल पाएंगे। उससे पहले निकलने का कोइ रास्ता नहीं बनाया गया है।

मेरठ के यात्रियों को मिलेगा लाभ
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे बन जाने के बाद मेरठ के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। हरियाणा जाने के लिए मेरठ के यात्रियों को बागपत या फिर दिल्ली होकर जाना पड़ता था। जिस कारण काफी समय तो नष्ट होता ही था साथ ही जाम के कारण परेशानी भी उठानी पड़ती थी, लेकिन इस एक्सप्रेस-वे से जाम और समय के नष्ट होने के झंझटों से छुटकारा मिल जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला