मेरठ

VIDEO: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भाग रहे बदमाश पकड़े तो इनके पास मिला ये प्रतिबंधित सामान

Highlights दिन निकलते ही पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ घेराबंदी के बाद पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया कार में सवार थे बदमाश, पुलिस पर की फायरिंग  

1 minute read
Oct 13, 2019
meerut

मेरठ। थाना दौराला क्षेत्र में पुलिस (Meerut Police) की सुबह सुबह बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागे सेंट्रो सवार बदमाशों को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। आमने-सामने की फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो उनसे बरामद हुई कार में गोमांस (Beef) भरा हुआ था। पुलिस (Police) ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि मांस को जांच के लिए भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार थाना दौराला क्षेत्र में पुलिस एक सूचना के आधार पर सुबह चेकिंग कर रही थी। तभी लगभग 5.30 बजे के करीब सरधना दौराला रोड पर सेंट्रो को रोकने के लिए इशारा किया गया तो उसने थानाध्यक्ष की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया। गाड़ी में टक्कर मारकर बदमाशों के भाग जाने की सूचना फ्लैश करते ही क्षेत्राधिकारी दौराला भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी का प्रयास शुरू कर दिया। इसी बीच ग्राम मछरी के पास इनको रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो आरोपी कार से उतरकर भागने लगे। जवाबी फायरिंग में दिलबाज़ पुत्र सलीम निवासी दधेडू थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर और उस्मान पुत्र शिबू निवासी नगला जावली थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर घायल हो गए। बदमाशों की सेंट्रो कार प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए भेजा गया।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
13 Oct 2019 02:12 pm