मेरठ

गोकशी करने के लिए कुख्यात इस बदमाश पर रखा गया था इनाम, जानिए कितने मुकदमें दर्ज हैं

पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा इस इनामी बदमाश को, एक साथी फरार  
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2018, 9:54 PM IST
meerut
गोकशी करने पर इस बदमाश पर रखा गया था इनाम, जानिए इस पर कितने मुकदमे दर्ज हैं

मेरठ। जनपद में गोकशी के कर्इ मामलों में वांछित चल रहे एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाकी साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। गोकशी करने में यह बदमाश बहुत शातिर था आैर लगातार गोकशी के कर्इ मामलों में इस पर विभिन्न थानों में मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस को इसकी तलाश थी, इसलिए पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।

जनपद में गोकशी के सबसे ज्यादा मुकदमें दर्ज

15 हजार रुपये का यह इनामी बदमाश आस मोहम्मद है। किठौर पुलिस को शुक्रवार की सुबह सूचना मिली थी कि बदमाश आस मोहम्मद अपने साथी के साथ गोकशी के बाद गोवंश का व्यापार करने के इरादे से किठौर के जंगल में आने वाला है। पुलिस ने दोनों की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर दोनों बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवार्इ में आस मोहम्मद के पैर में गोली लगी, जिससे वह गिर पड़ा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसका साथी मौके से फरार हो गया। पकड़ा गया 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश आस मोहम्मद गोकशी के लिए कुख्यात है। इस पर जनपद के विभिन्न थानों पर 15 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके दूसरे साथी की तलाश कर रही है।

एसएसपी ने कहा

एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश आस मोहम्मद गोकशी आैर गोवंश का व्यापार करता था, इसके साथी की तलाश की जा रही है आैर इस पर 15 मुकदमें दर्ज हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला