मेरठ

Akbar Banjar Encounter case : असम उग्रवादी हमले में मारे गए कुख्यात गो तस्कर अकबर बंजारा गैंग की कमान इस युवक के हाथ

Cow Smuggler Akbar Banjar Encounter देश के बड़े गोतस्करों में शामिल अकबर बंजारा के गैंग की कमान अब उसके भाई सलीम बंजारा के हाथ आ गई है। पुलिस ने अब गैंग को भी रजिस्टर्ड का लिया है। पुलिस के मुताबिक अकबर बंजारा का गैंग उसका सबसे छोटा भाई सलीम संचालित कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक सलीम मेरठ और पश्चिमी उप्र से पशुओं की पूर्वोत्तर राज्यों को तस्करी कर रहा है।

2 min read
Jul 12, 2022
Akbar Banjar Encounter case : असम उग्रवादी हमले में मारे गए कुख्यात गो तस्कर अकबर बंजारा गैंग की कमान इस युवक के हाथ

Cow Smuggler Akbar Banjar Encounter कई राज्यों के लिए सरदर्द बना गो तस्कर अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान को मेरठ पुलिस ने गत 18 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। अकबर बंजारा और उसके भाई पर असम के अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में भी कई जिलों में मुकदमें दर्ज थे। अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान के गिरफ्तारी की सूचना मेरठ पुलिस ने असम पुलिस को दी। जिसके बाद असम पुलिस मेरठ आई और दोनों गोतस्कर भाइयों को अपने साथ ले गई थी। लेकिन असम में एक उग्रवादी हमले में अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान की मौत हो गई थी। अकबर बंजारा पर दो लाख का इनाम घोषित था। अब मेरठ पुलिस ने गो-तस्कर अकबर बंजारा का गैंग रजिस्टर्ड कर लिया है। गैंग में उसके सभी भाइयों को शामिल किया गया है। पुलिस के मुताबिक गैंग लीडर और उसके भाई सलमान को मृत दिखाया है। बताया जाता है कि गैंग की कमान अब मृत गोतस्कर अकबर बंजारा के भाई सलीम बंजारा ने हाथ में है।


पुलिस अब फलावदा में दर्ज मुकदमे में आरोप पत्र कोर्ट में पेश करने जा रही है। गैंग रजिस्टर्ड करने के बाद पुलिस अकबर बंजारा और उसके भाइयों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है। उसके बाद गो तस्कर अकबर बंजारा की अवैध तरीके से एकत्र की गई अरबों की संपत्ति जब्त होगी। फलावदा स्थित बंजारन मोहल्ला निवासी गो-तस्कर अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान को 18 अप्रैल को असम पुलिस की कस्टडी में कोकराझाल नदी के पास उग्रवादियों हमले में मारे गए थे। दोनों को असम पुलिस रिमांड पर हथियार बरामद कराने के लिए ले गई थी। इसी बीच उग्रवादी हमले में दोनों भाइयों की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि हाल में गैंग की कमान अकबर के भाई सलीम के हाथ में है। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि अकबर की अवैध तरीके से अरबों की संपत्ति पुलिस ने चिन्हित कर ली है। अकबर और उसके भाइयों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर 14ए के तहत संपत्ति जब्तीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।

अकबर की अरबों की संपत्ति अकबर बंजारा की लिसाड़ीगेट में बनी करोड़ों रुपये कीमत की दुकानों को गत 30 अप्रैल को बुल्डोजर बाबा ने ध्वस्त कर दिया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि नौचंदी थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर 11 मस्जिद के पास से अकबर ने अलीशान बंगला है। जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में है। दो मकान फलावदा कस्बे में हैं। खेती के लिए 155 बीघा जमीन बहसूमा में खरीदी है। 20 बीघा महलका, 18 बीघा जमीन नारनौल, 20 बीघा जमीन मारवाड़ी, नौ बीघा फलावदा और नौ बीघा जमीन बदनौरा में है। इनके अलावा अकबर ने लिसाड़ी गेट के सौ फुटा रोड पर 15 दुकानें और तीन मकान भी बना रखे थे। असम में बांग्लादेश बार्डर पर भी अकबर का फार्म हाउस है।

Published on:
12 Jul 2022 08:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर