मेरठ

Breaking: मेरठ के पाॅश इलाके में दिनदहाड़े दो घरों में लाखों की डकैती

पुलिस अफसर पहुंचे मौके पर, जल्द डकैती खोलने का किया दावा  
2 min read
• •
Updated: 12 Sep 2018, 5:28 PM IST
meerut
Breaking: मेरठ के पाॅश इलाके में दिनदहाड़े दो घरों में लाखों की डकैती

मेरठ। मेरठ के पाॅश इलाके में दिनदहाड़े बदमाशों ने दुस्साहसिक तरीके से डकैती की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहली वारदात सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मोहनपुरी मोहल्ले में रहने वाले सिंचाई विभाग के जेई के घर में अंजाम दिया। उसके बाद उसी मकान में नीचे रहने वाले डीएम कार्यालय के एक बाबू के घर डकैती डाली। डकैती डालकर बदमाश आराम से फरार हो गए। वीआईपी इलाके में डकैती की घटना से पुलिस और प्रशासनिक विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स ने जांच पड़ताल की। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से मेरठ में एक बार फिर बदमाशों ने खाकी को चुनौती दे दी। बदमाशों ने दोनों परिवारों को बंधक बनाकर करीब 30 लाख का माल लूट लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

सात-आठ बदमाशों ने डाली दो घरों में डकैती

मोहनपुरी निवासी श्रीप्रकाश गोयल अपने परिवार के साथ मकान के ऊपरी तल पर रहते हैं। नीचे वाले भाग में उनके अन्य दो परिवार रहते हैं। जिसमें से एक परिवार पवन शर्मा का है। बुधवार सुबह राकेश गुप्ता और पवन शर्मा अपनी डयूटी पर चले गए। दोपहर करीब 11:30 बजे मकान में 7-8 बदमाश घुस आए। राकेश गुप्ता की पत्नी सुमन गुप्ता बाथरूम में थी। बदमाशों ने बाथरूम की बाहर से कुंडी लगा दी। चार बदमाश ऊपरी मंजिल पर श्रीप्रकाश के मकान में चले गए और हथियारों के बल पर श्री प्रकाश, उनकी पत्नी बीना गोयल, पुत्र अनुज गोयल, पुत्रवधू मिलन गोयल, पोता-पोती अस्मिता व मनीषा को बंधक बना लिया। सभी को कमरे में बंद कर उनके मोबाइल अपने कब्जे में कर लिए।

15 मिनट में लाखों लेकर हो गए फरार

इसके बाद लूटपाट शुरू कर दी गई। उनसे नगदी और जेवर मांगे तो दहशत में आए परिवार ने सब कुछ दे दिया। उसी दौरान निचले तल पर बदमाशों ने राकेश गुप्ता के मकान में रखी ज्वैलरी और कैश लूट लिया। उनकी पत्नी सुमन ने बाथरूम से शोर मचाया तो बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर चुप कर दिया। बदमाश ने अलमारी में रखी लाखों की नकदी व ज्वैलरी लूट ली। बदमाशों ने 15 मिनट के भीतर लाखों की लूट को अंजाम देकर दोनों परिवारों को बंधक बना फरार हो गए। डकैती की सूचना पर एसपी सिटी रणविजय सिंह, एसपी क्राइम सतपाल अंतिल, सीओ सिविल लाइन रामअर्ज मौके पर पहुंचे और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले। घटना के तुरंत बाद महानगर के विभिन्न चौराहों की चेकिंग कराई गई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।

बोले अधिकारी

इस बारे में एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला