मेरठ

फर्राटेदार अंग्रेजी, स्टायलिश कपड़े पहने ये लुटेरे अश्लील मैसेज का आरोप लगाकर एेसे फंसाते थे लोगों को

मेरठ में बीबीए आैर माॅस काॅम्युनिकेशन के ये छात्र अकेले में लोगों को अपना शिकार बनाते थे
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2018, 4:03 PM IST
meerut

मेरठ। स्टाइलिश कपड़े पहनना, फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना और काम लोगों को लूटना। कुछ यही मिजाज है मेरठ के इन युवाओं का, जिन्हें मेरठ की सदर बाजार पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा। रविवार की शाम को थाना सदर बाजार पुलिस ने चेकिंग के दौरान हाइप्रोफाइल लुटेरे गिरफ्तार किए हैं। यह लुटेरे मेरठ पुलिस का सरदर्द बने हुए थे।

लूट का एेसा था अंदाज

इनका लोगों को लूटने का अंदाज भी खास था। पूछताछ में इन्होंने जो पुलिस को बताया कि पुलिस महकमा भी चक्कर खा गया। पुलिस के अनुसार बाइक सवार ये लुटेरे अकेले लोगों को देखकर उसके पास जाते और उसका मोबाइल लेकर उस व्यक्ति को यह कहकर धमकाते थे कि वह लड़की को अश्लील मैसेज भेज रहा है आैर उसका मोबाइल चेक करने के बहाने उससे मोबाइल ले लेते थे आैर फिर उसका मोबाइल लेकर फरार हो जाते थे। पकड़े गए बदमाशों में शास्त्रीनगर सेक्टर तीन विद्यानगर निवासी नितिन्जय शर्मा पुत्र राघवेन्द्र शर्मा गंगानगर स्थित एक प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट से मासकाॅम का छात्र है। वहीं 1059/3 शास्त्रीनगर निवासी सूर्यांश बाइपास स्थित एक इंस्टीट्यूट में बीबीए द्वितिय वर्ष का छात्र है और उसके पिता सत्येन्द्र कुमार वर्मा गाजियाबाद कोर्ट में अमीन हैं। तीसरा आरोपी मृणाल उर्फ शिबु निवासी 281 नंगलाबट्टू 12वीं पास है। उसके पिता अरूनीश पंवार का किताबों की सप्लाई का काम है।

वारदात करते सीसीटवी में कैद हुए थे

मेरठ पुलिस लाइन सभागार में हुई कांफ्रेंस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने बताया कि मेरठ के थाना सदर बाजार पुलिस ने तीन शातिर किस्म के हार्इप्रोफाइल लुटेरों को गिरफ्तार किया। यह तीनों लुटेरों ने फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर राहगीरों के साथ लूट की कर्इ वारदातें की। मेरठ के प्रतिष्ठित कालेज में पढ़ने वाले ये छात्र अपना शौक पूरा करने के लिए आैर गर्लफ्रेंड को मंहगा गिफ्ट देने के चक्कर में लूट जैसी संगीन घटना को अंजाम दिया करते थे। तीनों लुटेरों की लूट सीसीटीवी में कैद हो गर्इ। इसकी निशानदेही पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान इन हार्इप्रोफाइल लुटेरों को गिरफ्तार किया।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला