मेरठ

फ्लैट नंबर 311 का दरवाजा जब पुलिस ने खुलवाया, तो अंदर का दृश्य देखकर अवाक रह गए सभी

मेरठ के जागृति विहार सेक्टर छह के फ्लैट में पुलिस ने छापा मारा, चार महिलाएं आैर एक युवक हिरासत में, साथी फरार  
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2018, 12:01 PM IST
meerut

मेरठ। दो दिन पूर्व मेरठ एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने सेक्स रैकेट चलने की सूचना पर हाइवे के एक होटल पर छापा मारा था। उनकी इस कार्रवाई के ठीक बाद ही मेरठ के जागृति विहार क्षेत्र स्थित एक फ्लैट में सेक्स रैकेट चलने की सूचना पर थाना मेडिकल पुलिस ने छापा मारकर कड़ी कार्रवाई की। जिसमें किराये के मकान में सेक्स रैकेट चलता हुआ पाया गया। एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि मौके से समेत चार महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य युवक पीछे के रास्ते से निकल कर भाग गया। युवकों को पुलिस ग्राहक बता रही है। पुलिस ने मकान मालिक समेत सभी आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। मेडिकल पुलिस को रविवार शाम को सूचना मिली कि जागृति विहार के फ्लैट संख्या 311 सेक्टर छह में सेक्स व्यापार चल रहा है। एसओ सतीश कुमार ने टीम गठित कर छापेमारी की। यह फ्लैट जागृति विहार निवासी कर्ण का है। इसके दयालपुर निवासी महिला ने पिछले महीने किराये पर लिया था। वही महिला सेक्स रैकेट चला रही थी। महिला एक पुरूष से 500 से 1000 रूपये के बीच लेती थी। पकड़ी गई अन्य महिलाओं में एक अलीगढ़ निवासी है बाकी मेरठ शहर की ही रहने वाली है। सीओ सिविल लाइन राम अर्ज ने बताया कि फ्लैट में सेक्स रैकेट चल रहा था। इसकी संचालिका एक महिला थी। उसने सेक्स रैकेट का पूरा गिरोह बनाया हुआ था।

जैसा ग्राहक वैसे रुपये

पूछताछ में महिला ने बताया कि वे ग्राहक के हिसाब से रूपये तय करती थी। जिस तरह का ग्राहक दिखाई देता था उससे उसी हिसाब से रूपये लेती थी। किसी ग्राहक से वह तीन सौं तो किसी ग्राहक से हजार रूपये भी ले लेती थी। अगर कोई अपने साथ युवती को लाता था तो वह कमरे भी तीन सौ से पांच सौ रुपये में मुहैया कराती थी।

पुलिस का कहना है

एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियां पूछताछ की जा रही है। फ्लैट से एक डायरी भी बरामद हुई है। जिसमें कुछ नाम और फोन नंबर लिखे हुए हैं उनकी भी जांच की जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला