मेरठ

गोकशी रोकने में नाकाम पुलिस चौकी प्रभारी और चार सिपाहियों को एसएसपी ने किया सस्पेंड

cow slaughter मेरठ के देहाती इलाकों में गोकशी की घटनाएं आए दिन हो रही है। गोकशी की इन घटनाओं को रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। गोकशी की इन घटनाओं के चलते ग्रामीण इलाकों में आए दिन हिंदू संगठनों द्वारा धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं। जिसके चलते माहौल भी खराब हो रहा है। शुक्रवार को जन्माष्टमी के दिन भी गोकशी की घटना के बाद विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना घेर लिया और प्रदर्शन किया। एसएसपी ने एक्शन लेते हुए पूरी पुलिस चौकी को ही सस्पेंड कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 20 Aug 2022, 4:04 PM IST
गोकशी की घटना रोकने में नाकामी पर मेरठ एसएसपी ने पुलिस चौकी को किया सस्पेंड
गोकशी की घटना रोकने में नाकामी पर मेरठ एसएसपी ने पुलिस चौकी को किया सस्पेंड

cow slaughter in Meerut जिले के ग्रामीण इलाकों में गोकशी की घटनाओं को रोकने में नाकाम हो रही पुलिस पर मेरठ एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सरूरपुर की हर्रा पुलिस चौकी को ही सस्पेंड कर दिया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पुलिस चौकी इंचार्ज और उसमें तैनात चार सिपाहियों को सस्पेंड किया है। बता दें कि थाना सरूरपुर क्षेत्र में आए दिन गोकशी की घटनाएं सामने आ रही हैं। शुक्रवार केा फिर से गोकशी की घटना सामने आने के बाद आक्रोशित विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने में करीब पांच घंटे धरना दिया था। देर रात एसएसपी ने एक्शन लेते हुए इस मामले में हर्रा चौकी प्रभारी संजय कुमार सहित चार सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है।


सरूरपुर थाने में घरने पर बैठे विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं केा एसपी देहात केशव कुमार ने काफी समझाया और उनके आश्वासन पर ही धरना समाप्त हुआ था। लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर जन्माष्टमी के दिन थाना पुलिस को खुली चुनौती देते हुए मैनापूठी गांव के जंगल में गोकशी की घटना को अंजाम दिया। जंगल में चारा लेने गई महिलाओं ने गोवंश के अवशेष पड़े देखे तो इसकी जानकारी गांव में आकर दी। इसके बाद फिर से हिंदू संगठन के लोग थाने पर पहुंच गए। लोगों का आरोप है कि जन्माष्टमी के दिन गोकशी करने वाले लोग थाना पुलिस के साथ ही हिंदू संगठन के लोगों को चैलेंज कर रहे हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस बार हिंदू संगठन के लोग एसएसपी को मौके पर बुलाने और थाना पुलिस को सस्पेंड करने की मांग पर अड़ गए। वहीं, सीओ सरधना आरपी शाही ने विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो मानने को तैयार नहीं है। इस मामले में एसएसपी ने एक्शन लेते हुए हर्रा चौकी प्रभारी संजय कुमार समेत चार सिपाहियों को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

Updated on:
20 Aug 2022, 4:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला