मेरठ

गुस्साए व्यापारियों ने इन अफसरों को कह दिया ‘बदमाश’, जानिए ये पूरा मामला

खास बातें अफसरों ने 'पाॅलिथीन पकड़ो' अभियान के तहत मारा था छापा बंद दुकान का ताला तोड़कर जब्त की कई किलोग्राम पाॅलिथीन व्यापारियों ने डीएम से मिलकर जताया इस मामले में विरोध  
2 min read
• •
Updated: 27 Aug 2019, 6:53 PM IST
meerut

मेरठ। मेरठ के व्यापारियों ने निगम अफसरों को 'बदमाश' करार दिया है। उन्होंने इस मामले को डीएम अनिल ढींगरा के सामने रखा और उनसे अफसरों द्वारा की गई कार्रवाई पर विरोध जताया। बता दें कि अपर नगर आयुक्त व सिटी मजिस्ट्रेट ने संयुक्त रूप से थाना दिल्ली गेट पुलिस के साथ कबाड़ी बाजार में पहुंचकर पाॅलिथीन बेचने वाले व्यापारियों की दुकानों पर छापा मारा था। मौजूद पालीथिन को अपने कब्जे में लिया। इसके साथ ही उन दुकानों में जो पाॅलिथीन प्रतिबंधित नही है, उसको भी अपने साथ उठाकर के ले गए।

बंद दुकान का तुड़वा दिया ताला

चार दुकानों की छानबीन करने के बाद यह संयुक्त टीम बालाजी प्लास्टिक नाम की दुकान पर पहुंची। जहां पर वह दुकान बंद पाई गई। दुकान बंद ताला लगा देख यह पता लगाने के लिए आसपास के दुकानदारों से सिटी मजिस्ट्रेट व अपर नगर आयुक्त ने मालूम किया तो उनको बताया गया कि वह दुकानदार कुछ ही देर में वहां पर आ जाएगा और अपनी दुकान की जांच कराकर सहयोग प्रदान करेगा। इंतजार न करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट व अपर नगर आयुक्त ने थाना दिल्ली गेट के एसओ के साथ अपनी मौजूदगी में अपने द्वारा लाए गए कर्मियों से दुकान के ताले तुड़वाने शुरू कर दिए। जिसका वहां पर मौजूद व्यापारियों ने विरोध भी किया। उनकी बातों पर ध्यान न देते हुए दुकान के ताले तोड़े गए व दुकान के अंदर से पाॅलिथीन व ऐसी पन्नियां जब्त की गई जो प्रतिबंधित नहीं थी। उनको अपने कब्जे में ले लिया।

व्यापारी नेताओं ने जताया विरोध

व्यापारी के मुताबिक दुकान में काफी भारी संख्या में माल गायब मिला व गल्ले में रखे रुपए गायब थे। इस बात की जानकारी पर संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता पूर्व महामंत्री संजय जैन व मंत्री विजय आनंद सहित बाजार के लोगों ने इस बात को गलत बताया और सिटी मजिस्ट्रेट से मिलकर इसका विरोध किया। जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने भी बुरा-भला कहा। इस बात का विरोध करने व्यापारी डीएम अनिल ढींगरा से मिले और ज्ञापन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने कहा कि जिस तरह से अफसरों ने दुकान का ताला तोड़ा, ऐसा काम चोर या बदमाश करते हैं। ज्ञापन देने वालों में काफी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला