मेरठ

#Independence Day 2019: श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराएंगी ये महिलाएं और कश्मीरी भाइयों से लेंगी वचन

खास बातें मेरठ की महिलाएं स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन इस तरह मनाएंगी कश्मीरी भाइयों और जवानों के लिए तैयार कर रही हैं राखियां कश्मीरी युवकों से लेंगी राज्य में शांति व्यवस्था बहाली का वचन
2 min read
• •
Updated: 11 Aug 2019, 2:16 PM IST
meerut

मेरठ। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद से देशवासियों में कश्मीर जाने के प्रति जबरदस्त क्रेज है। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को मेरठ ही नहीं देश के कई राज्यों से युवकों के जत्थे कश्मीर जाकर तिरंगा ध्वजारोहण की तैयारी कर रहा है। मेरठ से भी महिलाओं का जत्था कश्मीर के श्रीनगर में लाल चौक पर ध्वजारोहण की तैयारी कर रहा है। मेरठ से छह महिलाओं का एक दल श्रीनगर जाने के लिए 13 अगस्त को रवाना होगा। इसके लिए महिलाएं तैयारी में जुटी हुई हैं।

धारा 370 हटने के बाद लिया निर्णय

बता दें कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद पूरे देश में हर्षोल्लास की लहर है। जहां एक ओर देशवासी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उठाए गए इस साहसिक कदम की सराहना कर रहे हैं। वहीं उत्साह से भरे देशवासी भी कश्मीर जाने के लिए उत्सुक हैं।

ध्वजारोहण के बाद राखी बाधेंगी

मेरठ से महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं का दल श्रीनगर के लाल चौक पर 15 अगस्त को ध्वजारोहण करेंगी। सामाजिक कार्यकर्ता अतुल शर्मा ने बताया कि छह सदस्य उनके नेतृत्व में शीघ्र ही कश्मीर के लिए रवाना होंगी। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के साथ रक्षाबंधन भी है। इसलिए 15 अगस्त को लाल चौक पर तिरंगा ध्वजारोहण के साथ ही वे कश्मीरी भाइयों को राखी बांधेगी। साथ ही कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के जवानों को भी राखी बांधेंगी। ये राखी संस्था की सदस्यों ने खुद तैयार की हैं। उन्होंने बताया कि कश्मीरी भाइयों के हाथ में राखी बांधकर वे कश्मीर में शांति व्यवस्था बहाली का वचन लेंगी। साथ ही उन लोगों से देश की मुख्य धारा के साथ चलने का भी वचन लेंगी।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला