मेरठ

Mentha Oil Rate : आज फिर बढ़े मेंथा ऑयल के दाम, जानें कीमत

मेंथा ऑयल की कीमत आज फिर बढ़ गई है। आज मेंथा ऑयल का भाव 1024.50 रुपए प्रति किलो है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Feb 2023, 9:55 AM IST
Mentha Oil Rate Mentha Oil Price Today: आज फिर बढ़े मेंथा ऑयल के दाम, जानें कीमत
आज बढ़े मैंथा ऑयल के दाम।

मेंथा ऑयल की कीमत में आज तेजी आई है। आज के कारोबार में मेंथा 10 रुपए मजबूत होकर 1024.50 रुपए प्रति किलो के आसपास ट्रेड कर रहा है। इसके पहले गुरुवार को मेंथा 7 रुपए मजबूत होकर 1012.50 के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं, आज यह 1024.50 रुपए के भाव पर खुला। सप्ताह के शुरूआती सोमवार को मेंथा ऑयल का भाव 1000 रुपए कके ऊपर पहुंच गया था। एक्सपर्ट का कहना है कि आज के ट्रेड में मेंथा में और उछाल देखा जा सकता है।

इंडस्ट्री की ओर से डिमांड उठने की वजह से मेंथा ऑयल में तेजी बनी हुई है। जिससे कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। लेकिन लंबी अवधि के लिहाज से मेंथा ऑयल में दबाव रहेगा। इस साल मेंथा की फसल पिछले सीजन के मुकाबले 30 से 40 फीसदी अधिक हुई है।

आज मेंथा में ट्रेडिंग निचले स्तरों से खरीददारी के चलते मेंथा ऑयल की कीमत में तेजी आई है। शॉर्ट टर्म में मेंथा ऑयल का भाव 1100 रुपए तक देखा जा सकता है।

Published on: