27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में लिए सात फेरे, ससुराल पहुंची बहू बोली-‘ससुर के साथ एक कमरे में नहीं रहना’

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सात फेरे लेने के बाद नई नवेली बहू ससुराल पहुंची। यहां उसने एक कमरे में ससुर के साथ रहने से मना कर दिया। एसपी के हस्तक्षेप के बाद मामला निपटा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 23 Feb 2023, 7:46 PM IST

बहू ने एक कमरे में ससुर के साथ रहने को किया मना, मामला पहुंचा थाने से एसपी तक

बागपत एसपी ने निपटाया पूरा मामला।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में युवती की शादी हुई। शादी के बाद जब वह अपनी ससुराल पहुंची, तो उसने एक कमरे में अपने ससुस के साथ रहने से मना कर दिया।


यह भी पढ़ें : पुलिस ने पंडित-जय भीम और गुर्जर लिखी गाड़ियों के खिलाफ चलाया अभियान



मामला जिले के रटौल गांव का है। इसको लेकर बहू और ससुराल वालों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बहू सीधा थाने पहुंच गई। वहां भी जब सुनवाई नहीं हुई तो वह एसपी के पास पहुंची।

मामला अब एक अन्य कमरा बनाने की सहमति पर निपटा है। रटौल के एक व्यक्ति की दो शादी हुई थी। पहली पत्नी की मौत हो चुकी है और उससे एक बेटा है। जबकि दूसरी पत्नी के तीन बेटे हैं।

यह भी पढ़ें : रोडवेज बस में यात्रा के दौरान मृत्यु होने पर आश्रितों को मिलेंगे 7.50 लाख, घायल होने पर आर्थिक मदद

पहली पत्नी के बेटे शदी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान हुई। बहू जब घर पहुंची तो उसने देखा कि वहां एक कमरा है। जिसमें उसका ससुर भी रहता है। बहू ने कमरे में रहने से मना कर दिया।

इससे घर में विवाद शुरू हो गया। बहू और उसकी सास दोनों पहले थाने पहुंचीं। इसके बाद दोनों एसपी के पास पहुंच गईं। दोनों ने अलग-अलग शिकायत दी।


यह भी पढ़ें : Char Dham Yatra 2023: आनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुला, जानिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए क्या कागजात हैं जरूरी

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि उनको बुलवाकर बातचीत की गई। जिससे पता चला कि एक कमरा होने के कारण विवाद है। जिसके बाद बहू के लिए छत या घेर में कमरा बनाकर देने की बात परिजनों ने कही और विवाद खत्म किया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग