27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, जाट -गुर्जर -पंडित लिखी गाड़ियों पर की कार्रवाई

मेरठ में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने ब्लैक फिल्म और जातिसूचक शब्दो वाले वाहनों पर कार्रवाई की है। ये अभियान जनपद में बड़े स्तर पर चलाया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 23 Feb 2023, 8:20 PM IST

पुलिस ने पंडित-राजपूत और गुर्जर लिखी गाड़ियों के खिलाफ चलाया अभियान

मेरठ में चेकिंग अभियान के दौरान कार पर लिखे गुर्जर शब्द को हटाते पुलिसकर्मी।

मेरठ में आज ट्रैफिक पुलिस ने शहर से लेकर देहात तक अभियान चलाया। इस अभियान के तहत गाड़ियों में लगी काली फिल्म और जातिसूचक शब्दों को हटाया गया।

अभियान ग्रामीण थाना क्षेत्रों के अलावा अन्य थाना क्षेत्रों में चलाया गया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार पर लगी काली फिल्म और वाहनों पर लिखे जातिसूचक शब्दों को हटाया। इसके साथ ही पुलिस द्वारा कई स्थानों पर वाहनों के चालान काटे गए।


यह भी पढ़ें : रोडवेज बस में यात्रा के दौरान मृत्यु होने पर आश्रितों को मिलेंगे 7.50 लाख, घायल होने पर आर्थिक मदद

लोगों में अभियान से मचा हड़कंप
एक साथ कई थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया तो वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस के इस अभियान से सड़कों पर चलने वाले लोग इधर-उधर अपने वाहनों को दौड़ते नजर आए।

अभियान के तहत सड़कों पर सघन चेकिंग भी की गई। अभियान को सीओ मवाना आशीष शर्मा ने विभिन्न स्थानों पर पहुंच कर चेक किया। इसके साथ उन्होंने वाहनों पर लगी काली फिल्म व जातिसूचक शब्दों को हटवाने के सख्त निर्देश दिए।


यह भी पढ़ें : Photo Gallery: मेरठ जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता 2023 में मुजफ्फरनगर पहले और सहारनपुर दूसरे स्थान पर

खरखौदा में भी चला अभियान
खरखौदा में पुलिस ने दो घंटे चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सौ से अधिक गाड़ियों पर लगी काली फिल्म उतारी।

अधिकांश गाड़ियों पर जाट और गुर्जर शब्द लिखे थे। उनको भी हटाया और चालान किया गया। वहीं कई को जुर्माना भरना पड़ा तो कई वाहन चालक खुद ही अपनी गाड़ियों से जाट, गुर्जर, पंडित और जय भीम लिखे स्टीकर हटाते दिखाई दिए।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग