मेरठ

यूपी के इन जिलों में तीन दिन होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया डीप ब्ल्यू अलर्ट, देखेंं Video

Highlights - 11 से 13 अगस्त तक अच्छी बारिश के आसार - पिछले 20 दिन से अच्छी बारिश न होने से चढा पारा - हल्की बूंदाबादी के बाद आसमान में छाए बादलों ने बढ़ाई उमस
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2020, 11:11 AM IST
Feature image

मेरठ. वेस्ट यूपी में मौसम विभाग ने 11 अगस्त से 13 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट डीप ब्ल्यू अलर्ट है, जिसमें 70 फीसदी या उससे अधिक बारिश हो सकती है। ज्ञात हो कि मेरठ समेत पूरे वेस्ट यूपी में पिछले 20 दिन से अच्छी बारिश नहीं होने से पारा चढ़ा है और उमस भी बढ़ी है। ऐसे में उम्मीद है कि यहां के लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। रविवार को हुई हल्की बूंदाबादी के बावजूद मेरठ समेत वेस्ट यूपी के कई जनपदों में गर्मी और उमस से लोगों को राहत नहीं मिली है। सुबह से शाम तक बारिश आसमान में बादल होने से बारिश तो हुई, लेकिन गर्मी-उमस भी बनी रही। सोमवार सुबह भी कुछ ऐसी ही स्थिति बनी रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों में तेज बारिश होने के आसार हैं।

इस बार सावन के महीने में अच्छी बारिश के इंतजार में लोगों के दिन बीते। पिछले सप्ताह भी सिर्फ दो दिन ही बारिश हुई। यह बारिश भी ऐसी रही कि न तो तापमान में गिरावट दर्ज हुई और न ही उमस से कोई राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एन सुभाष का कहना है कि अगले दो दिनों में वेस्ट यूपी, दिल्ली एनसीआर में अच्छी बारिश की संभावना है। झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिलेगी। इस बारिश से खेती को भी लाभ मिलेगा।

ज्ञात हो कि रविवार की अलसुबह साढ़े चार बजे मौसम ने करवट बदली और हल्की बारिश हुई, लेकिन इसके थोड़ी देर बाद ही उमस बढ़नी शुरू हो गई। दोपहर के समय फिर बारिश का मौसम तो हुआ, लेकिन बारिश नहीं हुई जिसके चलते उमस बरकरार रही। इस उमस ने सोमवार को भी लोगों को बेहाल रखा। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Published on: