
मेरठ। भीषण गर्मी और उमस से बेहाल मेरठवासियों के लिए लॉकडाउन का दिन रविवार काफी राहत भरा रहा। मेरठ के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए आज रविवार को कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश ने काफी हद तक गर्मी से लोगों को निजात दिलाई। वहीं नोएडा समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। यहां भी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 15 अगस्त तक मेरठ समेत पश्चिम उप्र के कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है। जुलाई से अगस्त तक यानी अभी तक बरसात के मौसम में वो तेवर बारिश ने नहीं दिखाए हैं जो कि आमतौर पर दिखाया करती है। इस बार अपेक्षाकृत मॉनसून शांत रहा है।
मेरठ समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों में रविवार सुबह 5 बजे हल्की बारिश हुई। उसके बाद तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। हालांकि लॉकडाउन होने के कारण रविवार को भीड़भाड़ भी न के बराबर दिखाई दी। मौसम का मिजाज एक बार फिर खुशनुमा हो गया। दोपहर बाद से छाए बादलों से तापमान में गिरावट आ गई। ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। रविवार को जिला का तापमान न्यूनतम तीन डिग्री और अधिकतम डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
दिल्ली-एनसीआर में 12 अगस्त तक बारिश की उम्मीद
मौसम विभाग ने रविवार को माध्यम और सोमवार को झमाझम बारिश होने की संभावना जताई थी। मानसून उत्तर की दिशा से होते हुए दिल्ली-एनसीआर में पहुंचेगा। साथ ही अरब सागर से पश्चिमी दिशा से और बंगाल की खाड़ी से पूर्वी दिशा से भी हवा दिल्ली-एनसीआर में पहुंचेंगी। मौसम की इन गतिविधियों के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में 12 अगस्त तक अच्छी बारिश होने के उम्मीद है। इस दौरान तेज हवा के साथ आंधी भी चल सकती है।
Updated on:
9 Aug 2020, 3:41 PM IST
Published on:
9 Aug 2020, 3:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.