मेरठ

वेस्ट यूपी में इतने घंटे बाद मिलेगी गर्मी से राहत, होगी झमाझम बारिश

जुलार्इ के आखिर में चार दिन भारी बारिश के बाद से बढ़ गर्इ गर्मी आैर उमस, लोगों को बारिश का इंतजार
2 min read
• •
Updated: 19 Aug 2018, 10:46 AM IST
meerut
वेस्ट यूपी में इतने घंटे बाद मिलेगी गर्मी से राहत, होगी झमाझम बारिश

मेरठ। पिछले महीने के आखिर में चार दिन लगातार बारिश होने से लोगों को राहत मिल गर्इ थी। यह बारिश कृषि के लिए भी अच्छी बतार्इ गर्इ थी, लेकिन इन चार दिनों के बाद से वेस्ट यूपी में अच्छी बारिश नहीं हुर्इ है। हल्की बारिश ने गर्मी आैर उमस ही बढ़ार्इ, लोगों की परेशानी आैर बढ़ा दी। अब मौसम विभाग ने फिर लोगों को राहत से भरी संभावना जतार्इ है। विभाग का कहना है कि पिछले महीने की तरह ही वेस्ट यूपी के कर्इ हिस्सों में अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं।

वेस्ट यूपी में 48 घंटे बाद अच्छी बारिश

उमस आैर हल्की बूंदाबांदी के कारण वेस्ट यूपी के लोग परेशान हैं आैर जुलार्इ महीने जैसी बारिश की आस लगाए हुए हैं। वल्लभ भार्इ पटेल कृष विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञाानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि अभी दाे दिन तक उमस के साथ गर्मी का असर देखा जा रहा है। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन 21 अगस्त के बाद अच्छी बारिश के संकेत हैं।

तापमान में हो रही बढ़ोतरी

पिछले करीब एक महीने से अच्छी बारिश के अभाव का असर मौसम पर पड़ रहा है। यहां तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। आैसतन अधिकतम तापमान 36 डिग्री आैर न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास है। मौसम वैज्ञानी डा. शाही का कहना है कि अगले दो दिन तक गर्मी व उमस लोगाें को झेलनी पड़ेगी। उसके बाद मौसम में बदलाव के संकेत है, फिर झमाझम बारिश होेगी।

Updated on:
19 Aug 2018, 10:46 AM IST
Published on: