26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांवड़ यात्रा के दौरान हुर्इ थी हत्या, गुस्साए लोगों ने घेरी कमिश्नरी, पुलिस पर लगाए ये आरोप

तीन किलोमीटर तक मौन जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 18 Aug 2018, 10:54 PM IST

meerut

कांवड़ यात्रा के दौरान हुर्इ हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने घेरी कमिश्नरी, पुलिस पर लगाया यह आरोप

मेरठ। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने और परिजनों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग को लेकर शास्त्रीनगर के युवकों ने शनिवार को तीन किमी तक पैदल शांति मार्च निकालकर मेरठ कमिश्नरी में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे युवकों के हाथ में स्लोगन लिखी तख्तियां थी, जिसमें उन्होंने मृतक युवक को न्याय की मांग की हुई थी। कमिश्नरी पर प्रदर्शन कर युवकों ने ज्ञापन मेरठ एसएसी के नाम सौंपा।

यह भी पढ़ेंः डीजे की आवाज में किसी को नहीं सुनार्इ पड़ी दो सगे भाइयों पर बरसार्इ गोलियां, एक की मौत

यह था मामला

लोहिया नगर बुद्धा गार्डन निवासी दानिश व उसके भाई शोएब पर सात अगस्त की शाम शास्त्रीनगर में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने गोलियां बरसा दी थीं। हमला उस समय किया गया जिस दौरान कांवड़ यात्रा चल रही थी और घटनास्थल से ही कुछ दूरी पर पुलिस की पूरी फौज मौजूद थी। हमले में दानिश की मौत हो गई थी, वहीं चार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए शोएब का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक के परिजनों व कॉलोनी वासियों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकन तीन किमी लंबा मौन जुलूस निकाला। परिजनों का आरोप था कि थाना नौचंदी पुलिस आरोपियों से मिलीभगत कर उनको बचा रही है। एसएसपी राजेश कुमार पाडेय ने तुरंत नौचंदी पुलिस को आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी कर उनके खिलाफ कुर्की कराने के निर्देश दिए।

अभी तक एक को गिरफ्तार किया

परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अभी तक मात्र एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी खुलेआम घूम रहे हैं। इससे घटना के चश्मदीद गवाह शोएब की जान को खतरा है। एसएसपी राजेश कुमार पाडेय ने आश्वासन दिया कि पुलिस आरोपियों के वारंट जारी कराएगी और अति शीघ्र कुर्की की कार्रवाई कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करेगी।

यह भी पढ़ेंः मेरठ में दिनदहाड़े दंपति को गोली से उड़ाया, लोगों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, वाहनों पर पथराव के बाद आगजनी का प्रयास

परिजनों ने की सुरक्षा की मांग

परिजनों का कहना था कि हत्यारोपी अभी फरार हैं। ऐसे में परिजनों का भी जान का खतरा बना हुआ है। परिजनों को भी सुरक्षा मुहैया कराई जाए। मोहल्ले में या निवास के पास पुलिस की गश्त कराई जाए।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग