मेरठ

OMG: Lockdown के दौरान कैंट क्षेत्र में पुलिस चौकी से 10 कदम की दूरी पर दुकान से लाखों की चोरी

Highlights मेरठ कैंट के लालकुर्ती क्षेत्र में चोरों का आतंक पहले भी हो चुकी इस इलाके से लाखों की चोरी लॉकडाउन के दौरान चोरी की घटना से खलबली  
2 min read
• •
Updated: 27 May 2020, 12:17 PM IST
meerut

मेरठ। कैंट क्षेत्र में लालकुर्ती बाजार स्थित पुलिस चौकी से मात्र 10 कदम की दूरी पर पिंकी छोले भंडार की दुकान में कुंबल लगाकर चोर नकदी समेत लाखों का माल पार कर ले गए। चोरी की जानकारी सुबह तब हुई जब दुकान मालिक को उनके पड़ोसी दुकानदार ने सूचना दी। पीडि़त ने चोरी की तहरीर थाना लालकुर्ती पुलिस को दी है। बता दें कि लालकुर्ती थाना क्षेत्र इस समय चोरों का गढ़ बना हुआ है। लॉकडाउन के बाद भी इस क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। जिस जगह रात्रि में चोरी हुई इसके आसपास ही कुछ माह पूर्व एक शादी के घर में करोडों रुपयों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। उस चोरी का खुलासा करने में आज तक थाना पुलिस नाकाम रही है। अब इस चोरी से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। लगातार चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में आक्रोश है।

थाना लालकुर्ती अंतर्गत बाजार में पिंकी छोले भंडार के नाम से कुशल छाबड़ा की दुकान है। इसी दुकान के बराबर में मन्नु टेलर्स की दुकान है। आज सुबह मन्नु टेलर्स के मालिक ने देखा कि उसकी दुकान के पास से कूबल लगाई हुई है। उसने इसकी जानकारी पिंकी छोले भंडार के मालिक को दी। वो जब दुकान पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। दुकान से तीन दानपात्र और रूपये रखने का गल्ला समेत दुकान की लेजर बुक, बिल बुक और हिसाब-किताब रखने वाला रजिस्ट्रर गायब था। दुकान मालिक ने बताया कि उनकी दुकान से करीब 70 हजार रूपये का कैश और बाकी समान चोर ले गए हैं।

सबसे खास बात तो यह है कि दुकान के पास मात्र दस कदम की दूरी पर ही पुलिस चौकी तो दूसरी तरफ पुलिस की गश्ती गाडी खड़ी होती है। वहीं आसपास अस्पताल होने पर चहल-पहल भी रहती है। इतना ही नहीं बाजार में एक चौकीदार भी तैनात रहता है,जो रात भर पहरा देता है। फिर भी इतनी बड़ी चोरी हो गई और किसी को कानोंकान भनक तक नहीं लग सकी। पीडि़त ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मौका-मुआयना किया। पुलिस की लापरवाही से हुई चोरी से व्यापारिक संगठनों में भी आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि इस समय लॉकडाउन भी है और रात भर पुलिस की गश्त तेज रहती है इसके बाद भी चोरी हो गई।

Published on:
Also Read
View All
‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!