इस बार होली पर पीएम मोदी ड्रैकुला और चीता संग रंग गुलाल से खेलेंगे। जोकर भी रंग भरी पिचकारी चलाएगा। हैरान हो गए ना!
होली पर चारों ओर उल्लास का माहौल है। बाजार में तरह—तरह की पिचकारी और रंग हैं। वहीं इस बार बाजार में पीएम मोदी का मुखौटा आया है। जो बच्चों को खूब भा रहा है। बच्चे पीएम मोदी बनकर होली खेलेंगे।
कुछ बच्चे ड्रैकुआ और चीता का मुखौटा खरीद रहे हैं। जोकर का मुखौटा भी बाजार में उपलब्ध है। लेकिन सबसे अधिक डिमांड पीएम मोदी के मुखौटा की है। बड़े से लेकर छोेटे तक अपने चेहरे के साइज का मुखौटा खरीद रहे हैं।
जैसा मास्क वैसा साइज
होली पर लोगोंं पर मोदी का रंग चढ़ा है। हालांकि बाजार में इस बार कई अन्य हस्तियों के मुखौटे भी हैं। लेकिन सबसे अधिक क्रेज मोदी मुखौटे का है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दाढ़ी-मूछों वाले मुखौटे की भारी डिमांड हैैं। इन मुखौटों को पहनकर होली खेलने की तैयारी बच्चों से लेकर बड़े तक कर रहे हैं। मुखौटों की खरीदारी के लिए मेरठ के आसपास के कस्बे से भी लोग आ रहे हैं।