26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ संप्रदायिक बवाल की गूंज पहुंची लखनऊ, एडीजी और आईजी उतरे सड़क पर

होली के चंदे को लेकर मेरठ में हुए संप्रदायिक बवाल की गूंज लखनऊ तक पहुंची है। एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने एडीजी और आईजी से पूरे मामले की जानकारी ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 6 Mar 2023, 2:19 PM IST

मेरठ संप्रदायिक बवाल की गूंज पहुंची लखनऊ, एडीजी और आईजी उतरे सड़क पर

बाजार में भ्रमण करते एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह।

ब्रहमपुरी में दो समुदाय के बीच टकराव के बाद आज पुलिस तैनात है। एडीजी मेरठ राजीव सभरवाल और आईजी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे हैं दोनों अधिकारियों ने लोगों से बातचीत की है।

एडीजी और आईजी ने लोगों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की। ब्रहमपुरी में संवेदनशील स्थान पर पुलिस और पीएसी को तैनात किया है। आरोपियो की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

लखनऊ तक पहुंचा मामला
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। पुलिस के आने पर भी पथराव नहीं रुका। पुलिस के लाठी फटकारने के बाद आरोपी भागे। घटना के विरोध में भाजपाइयों ने तीन घंटे तक ब्रह्मपुरी थाने में हंगामा किया।

यह भी पढ़ें : होलिका दहन के चंदे को लेकर मेरठ में संप्रदायिक बवाल, पथराव और बोतलें चली

भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया। मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंची है। एडीजी और आईजी ने माहौल शांत करने के लिए मोर्चा संभाला है। दोनों अधिकारी सुबह से ही सड़कों पर उतरकर गश्त कर रहे हैं।

एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने आज संवेदनशील स्थानों पर पैदल मार्च किया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग