मेरठ

VIDEO: लोग दीवाने हुए मोदी, प्रियंका आैर राहुल के इन कपड़ों के, सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा ये नेता

चुनाव की आहट होते ही युवाआें में नए फैशन का ट्रेंड कपड़ा व्यापारी के मन में टीवी देखकर सूझा ये नया ट्रेंड पूरी यूपी से इतनी डिमांड कि हाथों हाथ बिक रहा कपड़ाे  
2 min read
• •
Updated: 29 Mar 2019, 3:08 PM IST
meerut
लोग दीवाने हुए मोदी, प्रियंका आैर राहुल के इन कपड़ों के, सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा ये नेता

केपी त्रिपाठी, मेरठ। देश पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग गया है। चारों तरफ चुनावी चर्चा और चुनावी बातें हो रही हैं। एक ओर लोकसभा चुनाव देश का भविष्य तय करते हैं, वहीं ये चुनाव व्यापारिक दृष्टि से भी काफी मायने रखते हैं। पहले तो चुनाव की घोषणा से ही व्यापारी लोग झंडे बिल्ले और बैनर के आर्डर तैयार कर लेते थे, लेकिन अब चुनाव आयोग की कड़ाई के चलते यह सब खत्म सा हो गया है। फिर भी वहीं कुछ व्यापारी लोग चुनाव में कुछ अलग तरीके से अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की सोचते हैं। ऐसे ही हैं मेरठ के व्यापारी खान मोहम्मद। जिन्होंने अपने व्यापार को चुनाव में मजबूत तरक्की दी है।

खान मोहम्मद कपड़े के व्यापारी हैं। वे मिलों से लाखों मीटर कपड़ा खरीदते हैं और उनको आगे थोक में बेचते हैं। खान मोहम्मद बताते हैं कि एक दिन खाना खाते समय टीवी देखते हुए उनके बेटे मोहम्मद उमर के दिमाग में यह आइडिया सूझा कि क्यों न हम नेताओं की फोटो लगे कपड़े बनवाएं। यह सोचकर उन्होंने मिल को दो लाख मीटर कपड़े का आर्डर दे दिया। जिसमें नरेन्द्र मोदी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तस्वीर छपे कपड़े बनवाए। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा बनवाया गया कपड़ा लोगों ने हाथों हाथ लिया। उनके पास कपड़ों के जबरदस्त आर्डर आए। नेताओं के फोटो छपा सभी कपड़ा हाथों हाथ बिक गया। अब उन्होंने तीन लाख मीटर कपड़े का आर्डर और दिया है।

इसके बाद भी नेताओं की छाप के कपड़े का आर्डर पूरा नहीं हो पा रहा। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक कपड़ा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फोटो लगा बिक रहा है। जिसकी मांग पूरी नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि पूरी यूपी में वे ही ऐसे कपड़ों को बनवा रहे हैं लिहाजा प्रदेश भर से उनके पास आर्डर आ रहे हैं। आर्डर पूरा करने में परेशानी हो रही है।

Updated on:
29 Mar 2019, 3:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला