मेरठ

क्राइम ब्रांच में तैनात महिला पुलिसकर्मी से मनचले ने की छेड़छाड़

आरोपी युवक खुद को पुलिस में बताते हुए धमकी देने लगा। महिला से युवक को उलझता देख आसपास के लोग एकत्र हो गए।
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2021, 1:57 PM IST
women_crime.jpg

मेरठ. महानगर में मनचलों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब महिला पुलिसकर्मियों से भी छेड़छाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामला शहर के सबसे व्यस्त बाजार और पॉश कहे जाने वाले इलाके बेगमपुल पर हुआ। जहां पर एक महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़छाड़ की गई। महिला पुलिसकर्मी ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी धमकी देने लगा और खुद को पुलिसकर्मी बताने लगा।

महिला पुलिसकर्मी ने दी थाने में तहरीर

महिला पुलिसकर्मी ने शोर मचाया तो आरोपी धमकी देते हुए बाइक से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी की फोटो अपने मोबाइल पर ले ली है। पीड़ित महिला पुलिसकर्मी ने थाने में तहरीर के साथ ही आरोपी का फोटो भी दिया है। महिला पुलिसकर्मी से मिली फोटो के आधार पर पुलिस आरोपी को तलाश रही है।

होटल में रुकी हुई थी महिला पुलिसकर्मी

मध्य प्रदेश निवासी युवती एमपी पुलिस में क्राइम ब्रांच में तैनात है। महिला पुलिसकर्मी अपने एक रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मेरठ आई थी। वह बेगमपुल स्थित एक होटल में रुकी हुई थी। रात खाना खाने के बाद होटल के बाहर सड़क पर टहल रही थी। तभी नशे में धुत एक युवक आया और उनसे छेड़छाड़ करने लगा। उन्होंने विरोध जताया तो युवक ने अभद्रता करते हुए अश्लील टिप्पणी कर दी।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

आरोपी युवक खुद को पुलिस में बताते हुए धमकी देने लगा। महिला से युवक को उलझता देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। होटल से भी कुछ कर्मचारी निकलकर बाहर आ गए तो आरोपित भाग गया। उन्होंने आरोपी युवक की फोटो अपने मोबाइल में खींच ली। युवती थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ तहरीर देते हुए उसकी फोटो भी दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामला दर्ज कर लिया है। फोटो के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

BY: KP Tripathi

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला