मेरठ

वेस्ट यूपी में 25 जून के बाद आ रहा है मानसून, मौसम विभाग ने जतार्इ संभावना

इस जिले में नया रिकार्ड बनाने की ओर बढ़ रहा पारा

2 min read
Jun 13, 2018
वेस्ट यूपी में 25 जून के बाद आ रहा है मानसून, मौसम विभाग ने जतार्इ संभावना

मेरठ। लू के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। हालात यह है कि इस भीषण गर्मी के चलते लोग दस बजे से ही घरों में कैद हो रहे हैं। पिछले दिनों हुई आंधी-बारिश के बाद तापमान गिरावट होने पर लोगों ने राहत की सास ली थी। लेकिन लोगों को ये राहत अधिक दिनों तक न मिल सकी और गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो यह गर्मी अभी ऐसे ही लोगों का पसीना निकालती रहेगी। 25 जून के बाद वेस्ट यूपी में मानसून आ रहा है।

ये भी पढ़ें

वेस्ट यूपी में र्इद आैर कांवड़ यात्रा पर खतरे को लेकर एडीजी ने दिए हैं ये कड़े आदेश

यहां 41 डिग्री तक पहुंच गया तापमान

पश्चिम उप्र के जिलों में पारे ने उछाल लेना शुरू कर दिया है। ऐसी ही मौसम रहा तो जून पिछले 5 साल में सर्वाधिक गर्म महीना साबित होगा। पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं ने आग बरसनी शुरू कर दी हैं। मेरठ में पिछले दो दिन से पारा लगातार ऊपर की ओर बढता जा रहा है। बुधवार यानी आज दिन में 12 बजे तक शहर का तापमान 41 डिग्री को पार कर गया था। जिस तरह से गर्मी ने कहर मचाया हुआ है उससे तो यही प्रतीत हो रहा है कि जून माह में मेरठवासियों को भीषण गर्मी से कोई राहत की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

25 जून के बाद आएगा अच्छा मानसून

केंद्रीय मौसम विभाग ने इस बार बरसात में अच्छे मानसून के संकेत दिए थे। मौसम विभाग की इस सूचना से लोगों में खुशी थी, लेकिन मौसम विभाग की इस जानकारी पर गर्मी ने पानी फेर दिया और अब मानसून जल्दी पहुंचने की उम्मीद फिलहाल ना के बराबर है। मंगलवार अब तक जून का सर्वाधिक गर्म दिन रहा। वैसे इससे पहले पारा मई माह की 22 तारीख को 43.2 डिग्री पर जाकर रिकार्ड बना चुका है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले दिनों में मेरठ का तापमान 45 डिग्री तक भी जा सकता है। मौसम विभाग ने 25 जून के बाद मानसून आने की संभावन जतार्इ है।

ये भी पढ़ें

साहब, सास ने की एेसी मांग जिसे पूरा नहीं कर सकता, अब जेल भिजवाने की दे रही धमकी
Published on:
13 Jun 2018 02:53 pm
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड