मेरठ

पिता की एेसी हरकतों पर बेटी को लेकर मां रात में ही पहुंच गर्इ थाने, पुलिस ने वापस भेज दिया घर…

पुलिस ने दूसरी बार भी मां-बेटी को टरकाया, सीआे ने जांच कराने को कहा
2 min read
• •
Updated: 16 May 2018, 11:43 AM IST
meerut

मेरठ। भटीपुरा गांव में एक पिता ने बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मशार करने का प्रयास किया। बेटी ने शोर मचाया तो मां की आंख खुल गर्इ। रात में ही मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची और कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने सुबह आने की बात कहते हुए दोनों को थाने से चलता कर दिया। सुबह थाने पहुंचने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

वीडियो देखने के लिए इसे क्लिक करें: ग़ाज़ियाबाद में धूल भरी आंधी और बारिश

वीडियो देखने के लिए इसे क्लिक करें: भाजपा ने नवाज शरीफ से की चिदंबरम की तुलना

यह है पूरा मामला

किठौर क्षेत्र के ग्राम भटीपुरा निवासी एक महिला अपनी नाबालिग पुत्री के साथ थाने पंहुची। बताया कि सोमवार की रात करीब दस बजे वह अपने परिवार के साथ सोई हुई थी। उसके पति ने 14 वर्षीय पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़खानी की तथा पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुत्री के शोर मचाने पर उसकी आंख खुल गर्इ तो उसने व बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते की दुहाई दी, परन्तु दरिंदा बने पति ने एक न सुनी और उसके सामने भी जबरदस्ती करने का प्रयास किया। इज्जत बचाकर वह अपनी पुत्री के साथ रात को ही भागकर थाने पहुंची तथा घटना के बारे में अवगत कराया। पीड़िता ने बताया कि पुलिस ने उसे सुबह आने के लिए कहकर वापस भेज दिया। मंगलवार को फिर से पति के खिलाफ कार्रवार्इ की गुहार लगाते पीड़िता थाना पंहुची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता का कहना है कि इससे पहले भी कई बार उसका पति उसकी प़ुत्री के साथ ऐसी हरकत कर चुका है। पीड़िता ने कहा कि वह पति की इन्हीं हरकतों के कारण अपनी बेटी को घर में अकेली नहीं छोड़ती। जहां भी जाती है उसे अपने साथ ले जाती है। इसके बाद भी उसका पति नीचता पर उतर आया।

सीओ ने कहा

इस सम्बंध में सीओ किठौर चक्रपाणी त्रिपाठी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। घटना की जांच कराने के बाद कार्रवार्इ की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला