मेरठ

मां ने कुए में फेंका नवजात तो कोबरा सांप बना रक्षक, ऐसे बचाई बच्चे की जान

बच्चे को जन्म देने के बाद एक मां ने नवजात को सूखे कुए में फेंक दिया। कुएं में मौजूद कोबरा सांप ने नवजात की जान बचा ली।
2 min read
• •
Updated: 28 Feb 2023, 6:57 PM IST
मां ने कुए में फेंका नवजात तो कोबरा सांप बना रक्षक, ऐसे बचाई बच्चे की जान
सूखे कुएं में नवजात की रक्षा करता कोबरा सांप।

जिसकी रक्षा भगवान करते हैं उसको भला कौन मार सकता है। वह किसी भी रूप में बचाने के लिए आ सकते हैं। एक कोबरा सांप बच्चे की जान का रक्षक बन गया। उसने बच्चे को मरने से बचा लिया। जबकि जन्म देने वाली मां ने उसको मरने के लिए ही फेंक दिया था।

घटना जिला बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव बसोमी की है। जहां गांव के बाहर एक सूखे कुएं में किसी महिला ने बच्चे को जन्म देने के बाद फेंक दिया। लेकिन चमत्कार देखिए कि ऊपर से फेंके जाने के बाद बच्चा सुरक्षित रहा।

इसी बीच खेत मालिक वहां से गुजरा तो कुएं से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उसने कुएं में झांककर देखा तो एक नवजात को एक काले कोबरा सांप ने जकड़ रखा था।

सांप ने बच्चे को पूरी तरह से चारों ओर से कवच बनाया हुआ था। यह देख उसने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों में से एक वृद्ध को कुए में नीचे उतारा। जिसने सांप का फंदा हटाकर बच्चे को बाहर निकाल लिया।

बच्चे को निकालते समय कोबरा ने नहीं की कोई हरकत
बताया जाता है कि जिस समय बुजुर्ग कोबरा सांप के फंदे से नवजात को निकाल रहा था। उस दौरान कोबरा सांप ने किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं की। जब बच्चा बुजुर्ग की गोद में पहुंच गया तो कोबरा सांप भी वहां से चला गया।

लोगों का कहना है क‍ि कोबरा सांप ने ठंड से बचाने के ल‍िए बच्‍चे को लपेट लिया था। अगर कोबरा सांप को बच्‍चे को नुकसान पहुंचाना होता तो वो उसे डंस सकता था। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।


घटना के बारे में थानाध्यक्ष सिद्धांत शर्मा ने बताया कि गांव की दो महिलाओं की देखरेख में नवजात को जिला महिला अस्पताल भेजा है। बच्चा किसने फेंका उस महिला की तलाश की जा रही है।

Updated on:
28 Feb 2023, 6:57 PM IST
Published on: