मेरठ

Pakistani Woman Murder Case: दिल्ली में पाकिस्तानी महिला की हत्या कर मेरठ में आकर छिपा कातिल

Pakistani Woman Murder Case: पुरानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके में तीन सितंबर को पाकिस्तानी महिला मुमताज परवीन की हत्या कर दी थी गई थी।
2 min read
• •
Updated: 17 Sep 2021, 12:18 PM IST
farman.jpg

Pakistani Woman Murder Case: दिल्ली के चांदनी महल इलाके में बीते 3 सितंबर को पाकिस्तानी महिला मुमताज परवीन की हत्या का राज उसके गिरफ्तार भांजे फरमान अहमद ने खोल दिया। फरमान ने बताया कि अगर वो अपनी मौसी की हत्या नहीं करता तो वह उसकी हत्या करवा देती। दिल्ली पुलिस को आरोपी फरमान ने बताया कि रंजिश के दौरान उसने अपनी मौसी की हत्या की है। आरोपी ने खुलासा किया है कि दो माह पूर्व बाड़ा हिन्दूराव इलाके में दो लोगों की हत्या के मामले में उसकी मौसी फरमान और उसके परिवार को फंसा रही थी। अगर वो मौसी को न मारता तो वह उसके परिवार को जेल भिजवा देगी।

ये था मामला

पुरानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके में तीन सितंबर को पाकिस्तानी महिला मुमताज परवीन की हत्या कर दी थी गई थी। तीन सितंबर की शाम को गली बहार वाली, छत्तालाल मियां के के एक मकान से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को मिली। तुरंत पुलिस की टीम वहां पहुंची तो कमरे पर बाहर से ताला लगा था। पुलिस ने ताला तोड़ा तो अंदर कमरे में बैड पर एक महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसका शव भी बुरी तरह सड़ी-गली हालत में था।

मेरठ के शाहपीर गेट से हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या के मामले में महिला के सगे भांजे फरमान अहमद को मेरठ के शाहपीर गेट से गिरफ्तार किया है। हत्या के बाद फरमान मेरठ आ गया था और यहां पर रहने लगा था। उसने बताया कि वह वारदात के बाद मेरठ फरार हो गया था। जिले के स्पेशल स्टाफ और लोकल पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपी की पहचान की। इसके बाद आरोपी को दबोच लिया गया। मध्य जिला पुलिस आरोपी फरमान अहमद से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

अवैध रूप से भारत में रह रही थी महिला

मृतक महिला मुमताज पाकिस्तान की नागरिक थी। उसका परिवार तो भारत का था, लेकिन पाकिस्तान में शादी के बाद उसकी नागरिकता वहीं की हो गई थी। पाकिस्तानी पति अब्दुल वहाब की मौत के बाद वह भारत आकर अवैध रूप से रहने लगी थी। 1997 में उसके खिलाफ अवैध रूप से भारत में रहने और बाद में नकली नोट का धंधा करने का भी मामला दर्ज हुआ था। मुमताज ने 2014 में दोबारा भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसे अभी नागरिकता मिली नहीं थी।

मेरठ में हुई थी पाकिस्तानी मृतक महिला मुमताज की शादी

वर्ष 1980 में मुमताज की पहली शादी मेरठ के रहने वाले एक मौलाना से हुई थी। मौलाना से उसके दो बच्चे हुए। मुमताज के परिवार में छह बहनें व तीन भाई थे। सभी की दिल्ली, मेरठ व मुरादाबाद में शादी हुई थी। मौलाना ने किसी बात पर मुमताज को तलाक दे दिया। इसके बाद उसने पाकिस्तान के अब्दुल वहाब से शादी कर ली।

BY: KP Tripathi

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला