मेरठ

मुन्ना बजरंगी मर्डर : कुख्यात सुनील राठी पर इस मामले में दर्ज हुई एक और एफआईआर

माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या मामले में मंगलवार को सुनील राठी के खिलाफ हत्या के केस के बाद अब एक और मामला दर्ज हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2018, 2:38 PM IST
Feature image

बागपत। माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या मामले में मंगलवार को सुनील राठी के खिलाफ हत्या के केस के बाद अब एक और मामला दर्ज हो गया है। वहीं राठी को मजिस्ट्रेट ने 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर पुलिस को पुसिल को दे दिया है। दरअसल, सोमवार को सुनील राठी पर मुन्ना बजरंगी की हत्या करने का केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद अब उसपर अवैध हथियार रखने का एक और मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का दावार है कि सुनील राठी ने मुन्ना की हत्या करने का जुर्म कबूल लिया है। साथ ही हत्या में शामिल पिस्टल, 10 खोखे, दो मैग्जीन व 22 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। अब पुलिस यह पूछताछ करेगी कि राठी के पास जेल में अवैध हथियार कैसे पहुंचा। बताया जा रहा है कि यदि राठी ने पूछताछ में सहयोग नहीं किया तो पुलिस अदालत में आवेदन कर रिमांड पर लेने की भी कोशिश करेगी।

बता दें कि मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा ने सीओ खेखड़ा को तहरीर दे है। जिसमें उसने भाजपा विधायक रहे कृष्णराय की पत्नी, पूर्व सांसद धनंजय समेत 5 लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद इस शिकायत को जेलर की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के साथ शामिल कर लिया गया है।

इसके साथ ही एडीजी जेल चंद्रपकाश मंगलवार बागपत पहुंचे। जहां उन्‍होंने जेल में बंद सुनील राठी से पूछताछ की। हालांकि एडीजी का कहना है कि अभी तक की जांच में फिलहाल कोई नतीजा नहीं निकला है। इसमें यह भी सामने आया है कि जेल में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। जिस पर एडीजी चंद्रप्रकाश का कहना है कि जेल में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। इसके पीछे का कारण है टेंडर प्रक्रिया में देरी। इसकी डेट लाइन 30 जून थी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला