मेरठ

मुन्ना बजरंगी को मौत के घाट उतारने वाले सुनील राठी को नई जेल में इन दुश्मनों का सता रहा खौफ!

जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी के आरोपित कुख्यात सुनील राठी को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2018, 1:38 PM IST
sunil rathi
पिछले साल नवंबर में रुड़की में एक डॉक्‍टर से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। इसमें सुनील राठी का नाम सामने आया था। बताया गया था कि बागपत जेल में रहते हुए उसने रंगदारी मांगी थी। इसके बाद डॉक्टर ने अपने और पूरे परिवार की सुरक्षा के लिये बुलेटप्रूफ जैकेट खरीद ली थी।

बागपत। जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी के आरोपित कुख्यात सुनील राठी को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया है। शनिवार रात राठी को कड़ी सुरक्षा के बीच फतेहगढ़ जेल ले जाया गया। इस बीच अधिकारियों की भी सांसे अटकी हुई थी। राठी की जेल बदलने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि अभी भी यूपी पुलिस की टेंशन खत्म होती नहीं दिख रही। यही कारण है कि फतेहगढ़ जेल प्रशासन अब और भी सतर्क हो गया है। इसका कारण है इस जेल में बंद कुख्यात अजीत उर्फ हप्पू बताया जा रहा है। क्योंकि प्रशासन की जा सी चूक से इस जेल में भी वर्चस्व की जंग हो सकती है।

दरअसल, वेस्ट यूपी के एक लाख इनामी और सुनील राठी का धुर विरोधी अजीत उर्फ हप्पू भी इसी जेल में बंद है। जिसके चलते प्रशासन सतर्क है कि कहीं यहां भी बागपत जेल की तरह मर्डर सरीखी कहानी न दोहराई जाए। साथ ही आशंका है कि इस जेल में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर कई अपराधी आमने-सामने आ सकते हैं।

कौन है हप्पू?

बता दें कि वेस्ट यूपी में क्राइम की दुनिया में अजीत उर्फ हप्पू का बड़ा नाम है। बिते दिनों ही सरकार ने इसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। हप्पू पर प्रदेश में 26 मामले लंबित हैं। जिसके बाद पुलिस ने उसे राजस्थान से गिरफ्तार किया और बागपत जेल में रखा। बताया जाता है कि सुनील राठी और हप्पू का 36 का आंकड़ा है। इसी के चलते जेल प्रशासन ने हप्पू को बागपत जेल से फतेहगढ़ जेल में शिफ्ट किया। वहीं चर्चा यह भी है कि सुनील राठी ने अपने संपर्क के बल पर हप्पू की जेल बदलवाई थी।

दाऊद का शूटर भी इसी जेल में बंद

हप्पू के अलावा इसी जेल में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का शूटर सुभाष ठाकुर भी बंद है। बताया जाता है कि मुन्ना बजरंगी का कनेक्शन दाऊद इब्राहिम से भी था। जिसके चलते चर्चा यह भी है कि इसी कनेक्शन के कारण सुनील राठी और सुभाष ठाकुर में भी टकराहट हो सकती है।

क्या कहते हैं अधिकारी

प्रभारी अधीक्षक विजय विक्रम सिंह का कहना है कि जेल प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जेल में लाए गए सुनील राठी की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं और उसे हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला