मेरठ

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड : सात समंदर पार तक फैला है सुनील राठी का गिरोह, 17 साल में इतनी जेलों में रह चुका बंद!

सुनील राठी के गिरोह के तार देश ही नहीं बल्कि सात समंदर पार तक जुड़े हुए हैं।
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2018, 5:17 PM IST
sunil rathi
पूर्व बसपा नेता के बेटे पर लगा मुन्‍ना बजरंगी की हत्‍या का आरोप, जानिए कौन है वह

बागपत। माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या का मामला इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं इस हत्याकांड का आरोप कुख्यात सुनील राठी पर लग रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि उसने यह बात कबूल भी की है। हालांकि अभी जांच चल रही है और पुलिस हर तरह से मामले की पड़ताल कर रही है। वहीं सुनील राठी के गिरोह के तार देश ही नहीं बल्कि सात समंदर पार तक जुड़े हुए हैं।

गुर्गों के साथ कचहरी पहुंचा था विदेशी

यह तब पता चला जब राठी के गुर्गों के साथ साउथ अफ्रिका का एक युवक कचहरी में पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान गुर्गों और पुलिस में कहासुनी भी हुई थी। बताया जा रहा है कि मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से ही राठी के गुर्गे अंडरग्राउंड को गए हैं। जबकि पुलिस उनकी तलाश में दबिश भी दे रही है, लेकिन किसी का कोई पता नहीं लग सका है।

पिता की मौत के बाद उठाए हथियार

बागपत के टीकरी कस्बे के रहने वाले सुनील राठी के पिता नरेश राठी की हत्या 1999 में चुनावी रंजिश के चलते कर दी गई थी। जिसके बाद उसने बदला लेने के लिए हथियार उठाए थे। जिसके बाद पुलिस ने 2001 में राठी को हरिद्वार से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से ही वह सलाखों के पीछे है।

17 साल में एक दर्जन जेल में रह चुका राठी

बता दें कि 2001 में गिरफ्तार होने के बाद राठी पिछले 17 सालों में तीन राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली की करीब एक दर्जन जेलों में रह चुका है। जेल में रहते हुए ही उसने अपने गैंग को मजबूत किया। जिसके तार अब विदेशों तक जुड़े बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो राठी के गिरोह के कई लोग विदेशों में भी हैं जिनके संपर्क में वह लगातार बना हुआ है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला