मेरठ

मुस्लिम युवती ने धर्म परिवर्तन के बाद की शादी तो परिजन बन गए जान के दुश्मन, पुलिस से लगार्इ सुरक्षा की गुहार, देखें वीडियो

दोनों के बीच कर्इ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, एसएसपी ने सुरक्षा का आश्वासन दिया  
1 minute read
• •
Updated: 16 Dec 2018, 5:27 PM IST
meerut
मुस्लिम युवती ने धर्म परिवर्तन के बाद की शादी तो परिजन बन गए जान के दुश्मन, पुलिस से लगार्इ सुरक्षा की गुहार

मेरठ। कर्इ साल से हिन्दू युवक से प्रेम करना आैर धर्म परिवर्तन करने के बाद आर्य समाज मंदिर में शादी करना अब माहिरा सिद्दीकी को महंगा पड़ रहा है। उसके घरवालों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। अब माहिरा ने अपने पति अन्नू के साथ एसएसपी अखिलेश कुमार से गुहार लगार्इ है। एसएसपी ने दोनों के घरों के थाना क्षेत्रों की पुलिस को कार्रवार्इ करने के निर्देश दिए हैं।

कर्इ साल से दोनों का प्रेम प्रसंग

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की शाहनत्थन कालोनी निवासी माहिरा सिद्दीकी का कहना है कि उसका कर्इ साल से इंचौली के निठेपुर गांव के अन्नू से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने अपने-अपने परिजनों के सामने शादी की बात कही तो अलग धर्म होने के कारण वे राजी नहीं हुए। उन्होंने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दोनों के मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी गर्इ। फिर दोनों ने भागकर शादी करने का फैसला लिया। माहिरा धर्म परिवर्तन के बाद अब जूही बन गर्इ है। अन्नू आैर जूही ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।

शादी के बाद से परिजन दुश्मन बने

धर्म परिवर्तन करने के बाद शादी करने की बात माहिरा उर्फ जूही के परिजनों को जब से पता चली है, तब से वे उसकी जान के दुश्मन बने हुए हैं। उन्होंने उसकी गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी है। इस धमकी से भयभीत जूही आैर उसके पति अन्नू ने एसएसपी से गुहार लगाकर सुरक्षा की मांग की है। एसएसपी ने सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

Updated on:
16 Dec 2018, 5:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला