मेरठ

इस मुस्लिम नेता ने कहा- अगर नरेंद्र मोदी जीते तो पाकिस्तान में फूटेंगे जश्न के पटाखे, मतदान को लेकर की ये अपील

असदुद्दीन उवैसी की पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रह चुके हैं शादाब चौहान लोक सभा चुनाव 2019 के अगले चरणों में मतदान को लेकर की अपील
2 min read
• •
Updated: 15 Apr 2019, 5:00 PM IST
meerut
इस मुस्लिम नेता ने कहा- अगर नरेंद्र मोदी जीते, यहां फूटेंगे जश्न के पटाखे, मतदान को लेकर की ये अपील

मेरठ। बीती 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पहले दौर का मतदान हुआ। इस मतदान में मेरठ के लोगों ने भी मतदान किया। वहीं मुस्लिम नेता और असदुद्दीन उवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश प्रवक्ता रहे शादाब चौहान ने वोट देने के बाद खुलासा किया कि उन्होंने पाकिस्तान की पसंद के खिलाफ अपना वोट किया। उनका कहना था कि भाजपा पाकिस्तान की पसंद है। वह भाजपा विरोधी है।

शादाब चौहान ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बयान दिया है कि अगर मोदी जीतते हैं तो यह दोनों देश के लिए ठीक होगा। इससे दोनों देशों के बीच आपसी बातचीत का रास्ता खुलेगा। उन्होंने कहा कि पाक प्रधानमंत्री के इस बयान से यह सिद्ध होता है कि भाजपा और पाकिस्तान की कहीं न कहीं सांठगांठ है। दोनों ही हिन्दुस्तान के मुस्लिम विरोधी है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी जीते तो जश्न के पटाखे पाकिस्तान में फूटेंगे। उन्होंने आने वाले सभी चरणों के चुनाव में देशवासियों से अपील की है कि झूठ के सौदागर नरेन्द्र मोदी को हराएं वरना देश से संविधान और लोकतंत्र खत्म हो जाएगा हमेशा के लिए।

उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के चहेते बने हुए हैं। शादाब ने कहा कि पाकिस्तान चाहता है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बने। जबकि हम सब भारतवासी ऐसा हरगिज नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि आगामी चरण में हम लोग रफेल घोटाला करने वाले, संविधान में बदलाव की सोच रखने वाले और नोटबंदी करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ वोट करें। उन्होंने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि पाकिस्तान और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का क्या संबंध है। यह जांच होते ही दूध-का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Updated on:
15 Apr 2019, 5:00 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला