मेरठ

VIDEO: इस मुस्लिम महिला ने भी मनाई महाशिवरात्रि, नमाज के साथ शिव का करती है जलाभिषेक

-मुस्लिम महिला ने मनाई महाशिवरात्रि -नमाज के साथ भगवान शिव को चढ़ाती है जल -मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय सहसंयोजिका है शाहीन

2 min read
Mar 05, 2019
VIDEO: इस मुस्लिम महिला ने भी मनाई महाशिवरात्रि, नमाज के साथ शिव का करती है जलाभिषेक

मेरठ। देश में भले ही दलों ने वोटों के खातिर दो सांप्रदाय के बीच लकीरें खीचीं हो। भले ही चंद अराजकतत्व गंगा-जमुनी तहजीब के शहर मेरठ की आबोहवा बिगाड़ने की नाकाम कोशिश करते हों। लेकिन इसी शहर के बीचों-बीचों एक मुस्लिम महिला रहती है। जो किसी परिचय की मोहताज नहीं।

इस महिला ने अपने काम से अपनी पहचान बनाई है। यह महिला और कोई नहीं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय सहसंयोजिका शाहीन परवेज हैं। जो पांच वक्त की नमाज के साथ ही शिव के मंदिर में जाकर भगवान का जलाभिषेक भी करती हैं। शाहीन परवेज की शिव भक्ति इस शहर की एकता की जड़ो को मजबूत करने के लिए पानी देता हैं। पेशे से वकील और समाजसेवा का काम शाहीन करीब पिछले चालीस साल से कर रही हैं। वे मुस्लिम महिलाओं के लिए आज मिसाल बनीं हुई हैं।

ये भी पढ़ें : मंगलवार का पंचांग 5 मार्च 2019: जानिए कब है शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहु काल
तीन तलाक का मामला हो या फिर मुस्लिम महिलाओं की तालीम का इन्होंने समाज के ठेकेदारों का डटकर मुकाबला किया है। शाहीन परवेज घर के पास ही आरजी चौराहे पर बने शिवमंदिर में जलाभिषेक को जाती है। इस बार भी महाशिवरात्रि के दिन उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया।

शाहीन परवेज बताती है कि वे पांचो वक्त की नमाज भी पढ़ती हैं। जिस तरह से वह नमाज पढती हैं उसी तरह से वे भगवान शिव को जल चढ़ाया करती है। मुस्लिम महिला पेशे से वकील होते हुए भी शाहीन दुनिया के लिए महादेव की भक्त होने के नाते एक मिसाल है। वे अपना आदर्श मुस्लिम जागरण मंच के संयोजक इंद्रेश कुमार को मानती है। शाहीन परवेज प्रत्येक सोमवार को शिव मंदिर में सुबह जाती हैं और भगवान शिव की महामृत्युंजय जाप के साथ पूजा अर्चना करती है।


समाज और कट्टरवादी लोगों की परवाह छोड़कर शाहीन ने जिस प्रकार एकता की मिसाल पेश करते हुए अपने दिल की बात सुनीं वो वाकई उन लोगों को सीख देने के लिए काफी है। जो कि आज भी मजहबी लकीर के भीतर रहना पसंद करते हैं।

Published on:
05 Mar 2019 12:49 pm
Also Read
View All