मेरठ

धर्म परिवर्तन कर मुसलमान से हिन्दू बने परिवार के मुखिया ने मोदी सरकार पर बोला बड़ा हमला

बोले, मोदी के भारत में मुस्लिमों को नहीं मिलता न्याय, इसलिए अपनाना पड़ा हिन्दू धर्म
2 min read
• •
Updated: 3 Oct 2018, 5:37 PM IST
dharm privartan
sdffdsf

बागपत. 13 मुसलमानों द्वारा हिन्दू धर्म अपनाने का मुद्दा गरमाता जा रहा है। बेटे की हत्या के बाद न्याय पाने के लिए धर्म परिवर्तन करने वाले परिवार के मुखिया ने मीडिया के सामने मोदी सरकार पर जमकर हमला किया। पीड़ित परिवार के मुखिया अख्तर अली अब धर्म सिंह ने कहा कि मोदी के भारत में मुस्लिमों को न्याय नहीं मिलता है, इसलिए न्याय पाने के लिए हिन्दू धर्म अपनाना पड़ा है। लिहाजा, अब धर्म परिवर्तन के बाद उन्होंने न्याय मिलने की उम्मीद जताई है।

पीड़ित अख्तर अली का आरोप है कि दबंग मुस्लिमों ने ही उनके बेटे की हत्या को अंजाम दिया, इसके बाद पुलिस पर दबाव डालकर मामले की जांच भी नहीं होने दी। इसी से नाराज होकर अख्तर ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। अख्तर ने कहा कि मेरे बेटे गुलहसन अली को मौत के घात उतारने के बाद हत्या को आत्महत्या का रूप दे दिया गया। उनका कहना है कि इस घटना में पुलिस ने अपना काम ठीक प्रकार से नहीं किया, जिसके कारण उन्हें न्याय नहीं मिल पाया। उसने जिला प्रशासन से लेकर कई नेताओं और अधिकारियों को अपनी शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने अपने बिरादरी के लोगों की भी पंचायत की और बेटे की हत्या के बारे में बताया, लेकिन निवाड़ा गांव के लोगों ने उनको सहयोग नहीं किया।

यह भी पढ़ें- मुसलमानों के धर्म परिवर्तन पर घिरा जिला प्रशासन तो दिया चौंकाने वाला बयान

उन्होंने आशंका जताई है कि गांव के ही दबंग लोगों के द्वारा उनके बेटे की हत्या की गई, लेकिन जब उनको न्याय नहीं मिला तो उसने धर्म परिवर्तन करने का मन बनाया। अख्तर अली का मामना है कि मोदी राज में मुस्लिमों को न्याय नहीं मिल सकता है। इसलिए उसने हिन्दू धर्म अपना लिया है। उसके परिवार के 13 लोगों ने धर्म परिवर्तन किया है। धर्म परिवर्तन के बाद उन्होंने उम्मीद जताई कि अब उनको जरूर न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि अपने ही लोग हमारे दुश्मन हैं। अख्तर अली ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखने की बात कही है, ताकि जल्द से जल्द उसको न्याय मिल सके और उसके बेटे के हत्यारों को जल्द पकड़ा जा सके। पुरे मामले को लेकर एएसपी बागपत राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच करायी जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला

पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने खुद को जिंदा जलाया या दूसरी है वजह? घर में आग लगने से शख्स की मौत; मेरठ केस की Inside Story

फांसी की सजा होने के बाद रविता की तबीयत बिगड़ी, तेज बुखार आया, आज से दोनों की होगी काउंसिलिंग