मेरठ

VIDEO: गुरूनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर पंजाब से आए बैंड और गतका पार्टी ने मचाई धूम

Highlights प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का हुआ स्वागत महानगर में पंचप्यारों पर बरसाए गए फूल गतका पार्टी ने पुरातन युद्ध शैली दर्शायी
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Nov 2019, 3:28 PM IST
meerut

मेरठ। श्री गुरू सिंह सभा की ओर से जगत गुरू कलयुग के अवतार साहिब श्री गुनानक देव जी महाराज के 550वां प्रकाश पूरब के उपलक्ष में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन के दौरान महानगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। नगर कीर्तन दोपहर 12.30 बजे गुरू द्वारा थापरनगर से प्रारम्भ हुआ। इसके बाद नगर कीर्तन विभिन्न मार्गों से होता हुआ महानगर के विभिन्न गुरूद्वरों पर पहुंचा जहां पर उनका स्वागत किया गया। जिले के विभिन्न इलाकों से होता हुए यह नगर कीर्तन वापस रात्रि 9 बजे गुरू द्वारा थापरनगर पर ही आकर समाप्त हुआ। नगर कीर्तन में कई बैंड तथा गुरू गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के बच्चों का बैंड, पंजाब से आये बैगपाइपर बैंड व गतका पार्टी इस शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे। श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की पालकी के आगे आगे जल छिडक कर व झाडू लगाकर अपनी श्रद्धा व प्रेम भाव को व्यक्त कर रही थी। नगर कीर्तन की संगतों के लिये लंगर लगाये गये थे। उन संगतों ने नगर कीर्तन निकल जाने के बाद फैले हुए लंगर के अवशेषों को साफ किया। गतका पार्टी ने गतका पार्टी ने गतके में अपना जोहर दिखाकर पुरातन युद्ध शैली की याद ताजा की।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला