मेरठ

पुलिस भर्ती के नाम पर यहां हो गया खेल, लाखों लुटाने के बाद गुहार लगाने पहुंचे ये युवक

युवकों ने एसएसपी को बतायी ठगी की पूरा कहानी  
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2018, 6:23 PM IST
meerut
पुलिस भर्ती के नाम पर यहां हो गया खेल, लाखों लुटाने के बाद गुहार लगाने पहुंचे ये युवक

मेरठ। सरकार भले ही पुलिस भर्ती में पारदर्शिता बरत रही हो, लेकिन कुछ लोग फिर भी पुलिस भर्ती की आड़ में बेरोजगारों और युवकों से मोटी रकम ठगने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मेरठ में एक कोचिंग सेंटर संचालक ने पुलिस भर्ती में सौ फीसदी भर्ती करवाने का दावा किया तो वहां पर बेरोजगारों की लाइन लग गई। कोचिंग संचालक कई छात्रों की लाखों की रकम हड़प कर गया।

पुलिस में भर्ती के नाम पर लाखों डकारे

कचहरी पुल स्थित एक कोचिंग सेंटर के संचालक पर पुलिस भर्ती की कोचिंग के नाम पर दर्जनों छात्रों से लाखों की रकम डकार जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ितों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पीड़ित छात्रों ने आरोपी के खिलाफ प्रार्थनापत्र देते हुए कार्रवार्इ की मांग की। एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित छात्रों ने बताया उनमें से अधिकांश आसपास के गांवों के निवासी हैं और बेहद गरीब परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। छात्रों ने बताया कि कचहरी पुल पर कोचिंग सेंटर चलाने वाले नेहरू रोड निवासी नवनीत नेहवाल और उसके पार्टनर कुलदीप राठी ने यूपी पुलिस 2018 की भर्ती के लिए एक कोचिंग बैच शुरू किया था। जिसमें पुलिस भर्ती में सौ फीसदी सफलता दिलवाने का दावा किया गया। दोनों लोगों ने पिछले कुछ रिकार्ड भी दिखाए, जिसमें उन्होंने पिछली भर्ती में कुछ लोगों को सलेक्ट भी करवाया था। लोगों को विश्वास हुआ तो कोचिंग सेंटर संचालकों को रूपये दिए गए। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि कोचिंग संचालक कोचिंग देने के नाम पर सभी छात्रों से दस-दस हजार की रकम लेकर हड़प गया। इसके बावजूद कोचिंग का बैच शुरू नहीं किया गया।

रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी

आरोप है कि रकम वापस मांगने पर कोचिंग संचालक छात्रों को गोली मारने की धमकी देते हुए पुलिस में अपनी पैठ की धमकी दे रहा है। पीड़ितों ने कोचिंग सेंटर संचालक से अपनी रकम वापस दिलाने और उसके खिलाफ कार्यवाही की मांग की। इस दौरान आशुतोष शर्मा, सूरज कुमार, शुभम, राधे, दुष्यंत आदि मौजूद रहे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला